फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute of Dalits and Rajputs in Saharanpur and many injured

यूपी: सहारनपुर में फिर दलित-राजपूतों में विवाद, तीन युवकों की जमकर पिटाई

Thu, 11 Oct 2018 09:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 11 Oct 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
Dispute of Dalits and Rajputs in Saharanpur and many injured

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक बार फिर से विवाद हो गया। यहां बारात में शामिल होने आए दलित युवकों के बाइक से पटाखे की आवाज निकालने पर विवाद हो गया। दूसरे वर्ग के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसमें तीन युवक घायल हो गए। 

विज्ञापन


दलितों का आरोप है कि विवाद रास्ता पूछने को लेकर हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। बाद में दलित समाज के लोग इकट्ठे होकर थाने पहुंचे और सात राजपूत युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर ने भी गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन

 
दलित और राजपूतों के विवाद की खबर मिलते ही एसओ भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घायलों को सीएचसी फतेहपुर भिजवाते हुए आरोपी पक्ष के एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। घटना के बाद दलित पक्ष के लोग इकट्ठा होकर थाने पहुंचे। जहां दाबकी जुनारदार निवासी सुग्घन चंद पुत्र आशाराम की तरफ से बडेढ़ी निवासी सात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में आरोप है कि बाराती में गए युवक गांव में रास्ता पूछने के लिए रुके थे जिस पर राजपूतों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धारदार हथियारों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर थाना अध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि अल्हेड़ी गांव में दलित राजू पुत्र हुकम सिंह की बेटी की बारात दाबकी जुनारदार गांव से आई थी। गुरुवार की शाम चार बजे दो बाइकों पर सवार कुछ बाराती पास के गांव बडेढी घोघु आए थे। यहां पर वह बुलेट मोटरसाइकिलों के साइलेंसरों से पटाखे जैसी आवाज निकाल रहे थे, साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रहे थे। गांव के राजपूत युवकों द्वारा ऐसा करने से रोकने पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बडेढ़ी के युवकों ने बाइक सवार युवकों के साथ मारपीट कर दी। इसमें राम प्रसाद, अनुज, सोनू सिंह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed