{"_id":"5e2a00f18ebc3e4b4876d00c","slug":"disconnection-commotion-before-disconnection-date-meerut-news-mrt4654360134","type":"story","status":"publish","title_hn":"विच्छेदन तिथि से पहले काटा कनेक्शन, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विच्छेदन तिथि से पहले काटा कनेक्शन, हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। विद्युत नगरीय वितरण खंड-तृतीय में विच्छेदन तिथि से पहले कनेक्शन काटे जाने पर बृहस्पतिवार को पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के व्यापारियों ने चीफ इंजीनियर का घेराव किया। चीफ इंजीनियर ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर व्यापारी शांत हुए।
प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा के नेतृत्व में व्यापारी विक्टोरिया पार्क स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। व्यापारियों का कहना था कि विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। उपभोक्ता के साथ-साथ व्यापारियों का भी उत्पीड़न हो रहा है। पंडित आशु शर्मा ने कहा कि पुराने मीटर जेब भरने का जरिया बन गए हैं। उल्टे-सीधे नोटिस भेजकर वसूली हो रही है। दो दिन पहले कई हजार कनेक्शन काट दिए गए। जबकि इन उपभोक्ताओं की विच्छेदन तिथि बाद की थी। अब उनसे रिकनेक्शन के 600 रुपये मांगे जा रहे हैं। चीफ इंजीनियर एसबी यादव ने कहा कि विभाग को एडवांस भुगतान करना होता है। उपभोक्ता समय पर बिल भुगतान कर दें तो समस्या पैदा न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह एक्सईएन से बात कर समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर सुमेर सिंह धार, पीयूष वशिष्ठ, मंजीत सिंह कोछड़, नीरज कौशिक, संजय शर्मा, हाजी शारिक, राजीव भारद्वाज, अमित राना, चंद्रप्रकाश शर्मा, सरताज गाजी, रचित गुलाटी, अमित कंसल, हिमांशु वत्स, पुष्कर शर्मा, विजय राठी आदि मौजूद रहे।