फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Disclosure of fraud, toilets made in the name of dead

फर्जीवाडे का खुलासा, मृतकों के नाम पर भी बनवा दिए शौचालय

Thu, 27 Jul 2017 10:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 27 Jul 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
Disclosure of fraud, toilets made in the name of dead
फर्जीवाडे का खुलासा

स्वच्छ भारत मिशन के तहत मोरना गांव में बनाए जा रहे शौचालयों में घोटाले का खुलासा हुआ है। ग्राम प्रधान और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत कर मृतकों और गांव छोड़कर चले गए कुछ लोगों के नाम पर शौचालय बनवा दिए। कई लोग ऐसे भी हैं जिनके नाम पर सूची में दो शौचालय दर्ज हैं। वहीं अधिकारी कंप्यूटर की गलती से नाम गलत छपने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मोरना में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 232 शौचालय बनवाने का काम चल रहा है। इन शौचालयों को निर्माण के लिए धनराशि सेक्रेटरी के खाते में आती है। इसके माध्यम से ही प्रधान गांव में शौचालयों का निर्माण करवाते हैं। मोरना ग्राम प्रधान शहजाद ने गांव में शौचालय के लिए सर्वे कराया था। सर्वे के बाद जब दावेदारों की लिस्ट निकली तो उसमें कई ऐसे नाम सामने आए जिनकी काफी पहले मौत हो चुकी है। वहीं कुछ ऐसे भी थे जो काफी समय पहले गांव छोड़कर जा चुके हैं। दूसरी तरफ गांव में कई परिवार ऐसे हैं जो शौचालय बनवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। इसकी फर्जीवाड़े की शिकायत बजरंग दल के बूथ अध्यक्ष मोहित कांबोज, सह संयोजक निशांत शर्मा, सदस्य राजकुमार ने डीएम समीर वर्मा से की है। वहीं इस संबंध में सेक्रेटरी भोपाल सिंह ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

इनकी लोगों की हो चुकी है मौत

Disclosure of fraud, toilets made in the name of dead
मृतकों के नाम पर भी बनवा दिए शौचालय

मोरना निवासी नरेश पुत्र अतर सिंह, नत्थू पुत्र बंता सिंह, रामबल पुत्र रिशाल, रामेश्वर पुत्र द्वारका, सत्यप्रकाश पुत्र शेरा की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। प्रधान ने इन सबको दावेदार बताते हुए शौचालय बनवा दिए।

ये लोग जा चुके हैं गांव छोड़कर
मोरना निवासी महकार पुत्र राजेश, गुलफम पुत्र जमील, अश्वनी पुत्र ब़ुद्ध प्रकाश आदि शामिल है। यह सभी अपने परिवार के साथ बाहर शहरों में रहते हैं।

नाम में किया गया खेल  
शौचालयों को बनाने के मामले में नाम की स्पेलिंग में भी खेल किया गया है। इसी खेल के चलते अर्जुन पुत्र किरपाल के नाम पर दो शौचालय, भागचंद पुत्र हुकुम के नाम पर दो शौचालय, गंगाशरण पुत्र नत्थू, इस्लाम पुत्र बुंदू और सतेंद्र पुत्र मांगेराम के नाम पर भी दो शौचालय लिस्ट में दिखाए गए हैं। इनके नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया गया है।

नहीं किया फर्जीवाड़ा
प्रधान, मोरना शहजाद का कहना है कि गांव में एक भी शौचालय बनवाने में फर्जीवाड़ा नहीं किया गया है। गलत नाम की कोई सूची हमारे पास नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed