यूपी: गन्ना आपूर्ति में बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, पर्ची बढ़वाने के लिए होता है 'खेल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सामान्य गन्ना किसान जहां अपना गन्ना डालने के लिए एक अदद पर्ची के लिए तरसते रहते हैं वहीं विभागीय कर्मचारियों की कृपा दृष्टि से मृतक और भूमिहीन किसानों का गन्ना आराम से डलता रहता है।
ये पढ़कर आप चौंके होंगे लेकिन ये सच है। गन्ना पेराई सत्र 2018-19 के लिए कराए गए गन्ना सर्वेक्षण में मृतक किसानों के साथ भूमिहीन किसानों के भी बॉन्ड पकड़ में आए हैं। मेरठ मंडल में जहां 3793 मृतक किसानों के बॉन्ड चलते मिले वहीं 2188 किसान ऐसे मिले जिनके पास जमीन ही नहीं है। इस तरह के सबसे ज्यादा मामले बागपत और बुलंदशहर जिले में पकडे़ गए हैं। इसके बाद मेरठ का नंबर है। गाजियाबाद व हापुड़ में सबसे कम फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है।
गन्ना विभाग पेराई सत्र शुरू होने से पहले हर साल प्रदेश में गन्ने का रकबा जानने के लिए सर्वेक्षण कराता है। आगामी पेराई के लिए इस साल कराए गए सर्वेक्षण में मेरठ मंडल में कुल 7961 अवैध गन्ना सदस्य मिले हैं। इसमें 3793 मृतक सदस्यों के नाम बॉन्ड चलते पाए गए। इसके अलावा 3793 ऐसे किसान सदस्य पकड़ में आए जो भूमिहीन है। 1980 सदस्यों के डबल बॉन्ड पकड़े गए।
पर्ची बढ़वाने के लिए होता है खेल
मृतक किसानों और भूमिहीन किसानों के नाम फर्जी तरीके से बॉन्ड बनवाने का खेल पर्ची बढ़वाने के लिए किया जाता है। इस खेल में गन्ना माफिया के अलावा गन्ना समितियों और परिषद् के साथ चीनी मिल प्रतिनिधि शामिल होते हैं। गन्ना किसान की मौत के बाद उसके वारिसान पिता का बॉन्ड बंद किए बगैर अपना बॉन्ड भी बनवा लेते हैं। इस तरह से किसान को दोनों बॉन्डों के जरिये पर्ची जारी होती रहती है। इसके अलावा माफिया भूमिहीन लोगों के नाम की फर्जी खसरा खतौनी लगाकर बॉन्ड बनवा लेते हैं। इनके नाम पर आने वाली पर्ची पर गन्ना खरीदकर जेब भरते रहते हैं।
बागपत में सबसे ज्यादा
मेरठ मंडल के बागपत जिले में सर्वाधिक 1592 मृतक किसानों के नाम पर बॉन्ड चलते मिले। जबकि बुलंदशहर जिले में सर्वाधिक 1189 भूमिहीन बॉन्ड पकड़ में आए। मेरठ जिले में 957 मृतक सदस्य मिले तो हापुड़ में भी 646 मृतक गन्ना किसान मिले।
ये मिला सर्वेक्षण में फर्जीवाड़ा
जनपद गांव किसान मृतक भूमिहीन डबल बॉन्ड अवैध बॉन्ड
मेरठ 688 198977 957 174 447 1578
बागपत 288 123354 1592 680 1204 3476
गाजियाबाद 153 26508 97 8 00 105
हापुड़ 325 53428 646 137 96 879
बुलंदशहर 1308 118759 501 1189 233 1923
कुल 2762 521027 3793 2188 1988 7961
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/