फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Disagreement: Will oppose Uniform Civil Code law, Jamiat Ulama-e-Hind has launched a campaign

असहमति: समान नागरिक संहिता कानून का करेंगे विरोध, जमीयत उलमा-ए-हिंद ने चलाई है मुहिम

Tue, 04 Jul 2023 03:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Jul 2023 03:16 PM IST
सार

मीयत उलमा ए हिंद की ओर से समान नागरिक संहिता को लेकर एक मैसेज विरोध के रूप में मेल किया जा रहा है

विज्ञापन
Disagreement: Will oppose Uniform Civil Code law, Jamiat Ulama-e-Hind has launched a campaign
शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मैं प्रस्तुत करता हूं कि मैं तेरह सौ वर्षों से भारत में व्यक्तिगत कानूनों (इस्लामी कानूनों) के अनुसार रह रहा हूं और इस लंबे इतिहास में मैंने कभी नहीं देखा कि किसी सरकार ने इसमें हस्तक्षेप किया हो इस विविध लोकतांत्रिक देश में रहना बहुत खूबसूरत है और हम अपनी विविधता और अनेकता में एकता के लिए दुनिया में जाने जाते हैं।

विज्ञापन


इसलिए आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया हमारी विविध संस्कृति का सम्मान करें हमारे व्यक्तिगत कानूनों का सम्मान करें और हमें किसी समान नागरिक संहिता की आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन


जमीयत उलमा ए हिंद की ओर से समान नागरिक संहिता को लेकर ये मैसेज विरोध के रूप में मेल किया जा रहा है। जो मेल आईडी membersecretary-lci@gov.in पर लोगों को भेजने के लिए विरोध जताने के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना अरशद मदनी व मौलाना महमूद मदनी की ओर से लोगों को बिना सड़क पर उतरे विरोध प्रदर्शन करने के निर्देश हैं। जमीयत उलमा ए हिंद के पदाधिकारी मस्जिदों और घरों में जाकर लोगों से मेल आईडी से विरोध करने की अपील कर रहे हैं। हालांकि उलमाओं के साथ मुस्लिम समाज के लोग भी समान नागरिक संहिता का सीधा विरोध करते नजर आ रहे हैं।

समान नागरिक संहिता को लेकर सरकार को उलमा के साथ बैठक करनी चाहिए। यह मुस्लिमों पर थोपेंगे तो इसके परिणाम भी गलत आ सकते हैं। ऐसे में देश में अच्छा माहौल कायम रखने के लिए सभी धर्म के लोगों की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए। - मौलाना मशहूदुर रहमान जमाली

समान नागरिक संहिता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे। खुलकर इसका विरोध कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। सरकार को इस पर विचार करना होगा।  - इमरान सिद्दीकी, समाजसेवी  
सरकार को समान नागरिक संहिता लागू करने से पहले सोचना चाहिए। लोकतांत्रिक देश में सभी धर्माें के लोगों को अपने धर्म के हिसाब से रहने का अधिकार है। - अकरम गाजी, व्यापारी भगत सिंह मार्केट

समान नागरिक संहिता को लेकर मौलाना अरशद मदनी व मौलाना महमूद मदनी का बयान आ गया है। जिसके अनुसार हम इसका खुलकर विरोध करेंगे और लोगों के बीच जाएंगे।  - जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी, नायब शहरकाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed