फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Disabled students staged a sit-in at the Vice Chancellor's office regarding e-rickshaws

ई-रिक्शा को लेकर दिव्यांग छात्रों का कुलपति कार्यालय पर धरना

Wed, 27 Aug 2025 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Disabled students staged a sit-in at the Vice Chancellor's office regarding e-rickshaws
- दिव्यांग छात्रों की शिकायत पर कुलपति ने डॉ. दुष्यंत चौहान को हटाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को अव्यवस्था को लेकर दिव्यांग छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कुलपति कार्यालय पर धरना शुरू किया। शिक्षक डॉ. दुष्यंत चौहान की दिव्यांग छात्रों से कहासुनी हो गई। इसके बाद डॉ. दुष्यंत चौहान को अन्य पदों से हटाने की मांग को लेकर छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। शाम को डॉ. दुष्यंत को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अन्य पदों से हटाने के बाद ही छात्रों ने धरना समाप्त किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य द्वार से परिसर के अंदर अन्य विभागों तक के लिए जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा सेवा चलाई हुई है। आरोप है कि बुधवार को दिव्यांग छात्र मोहित रस्तोगी को ई-रिक्शा चालक ने बैठाने से इन्कार कर दिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षक डॉ. दुष्यंत चौहान पर भी दिव्यांग छात्र के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया। इसका पता चलते ही अन्य दिव्यांग छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। छात्रों ने कहा कि डॉ. दुष्यंत का विवादों से पुराना नाता है। सामाजिक कार्यकर्ता आदेश प्रधान ने इसे सभी छात्रों का अपमान करार दिया। शाम को छात्रों की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला से वार्ता हुई। वार्ता के बाद विश्वविद्यालय कुलसचिव ने डॉ. दुष्यंत चौहान को शिक्षक के अलावा सभी अतिरिक्त पदों से हटाने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद छात्रों ने भी धरना समाप्त कर दिया। धरने पर अमित शर्मा, रितेश रस्तोगी, प्रशांत त्यागी, विजित तालियान, शान मोहम्मद, रोहित राणा, आदित्य पंवार आदि मौजूद रहे। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ई-रिक्शा चालक द्वारा अभद्र व्यवहार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। प्रशासन का कहना है कि किसी छात्र अथवा विश्वविद्यालय परिवार के किसी सदस्य के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाएगा तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed