फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: DIOS office closed for 24 hours in Meerut City

कोरोना का कहर जारी: डीआईओएस कार्यालय आनन-फानन में कराया बंद, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Thu, 02 Jul 2020 11:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: DIOS office closed for 24 hours in Meerut City
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजासला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया। जब यह पता चला कि कार्यालय के वरिष्ठ सहायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि बाद में पता चला कि उन्हें नहीं, उनके बेटे को संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद आनन-फानन में कार्यालय बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, सूचना थी कि कार्यालय के वरिष्ठ सहायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है। हालांकि बाद में पता चला कि उनका पुत्र पॉजिटिव आया है। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि कार्यालय के वरिष्ठ सहायक का बेटा कोरोना पॉजिटिव आया है। वरिष्ठ सहायक की रिपोर्ट निगेटिव है। उनकी पत्नी व अन्य परिजनों का सैंपल लिया गया। उनकी जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से सूचना आई थी कि कार्यालय सैनिटाइज किया जाएगा। इसलिए कार्यालय को बंद करा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राज्यमंत्री के नाम से महिला के फोन पर भेजे अशोभनीय मैसेज, पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एहतियातन कार्यालय को सैनिटाइज करा दिया है। अब इसे 24 घंटे बाद ही खोला जाएगा। शनिवार को ही यूपी बोर्ड का रिजल्ट आया था। इससे संबंधित काफी कार्य कार्यालय में किया जा रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed