फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dinosaurs found in the forest of the western UP! Officials did not confirm

पश्चिमी यूपी के जंगल में मिला अजीबोगरीब जीव, देखकर हर कोई हैरान

Thu, 09 Aug 2018 08:43 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 09 Aug 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
Dinosaurs found in the forest of the western UP! Officials did not confirm
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में सरसावा क्षेत्र के यमुना किनारे स्थित ग्राम झरौली में यमुना की बाढ़ में बहकर एक खेत में मृत पड़े जीव को देखकर लोग हैरान रह गए। उसे देखने के लिए खेत में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मृत जानवर को एक डिब्बे में सील कर अपने साथ ले गई। इस अजीब से दिखने वाले जीव को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन

 
उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में हो रही बरसात से यमुना नदी में बाढ़ आ गयी थी। जिसके कारण आसपास का सारा इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया था। 

किसान काफी समय से अपने खेतों पर नहीं जा पा रहे थे। ग्राम झरौली के किसान विश्वास चौधरी के खेत भी यमुना किनारे स्थित है। यमुना का पानी उतरने के बाद विश्वास चौधरी काफी दिन बाद बृहस्पतिवार को अपने खेत का चक्कर लगाने पहुंचा। तो अचानक उनकी निगाह करीब एक-डेढ़ फीट लंबे अजीब से जीव पर पड़ी जो दिखने में ऊदबिलाव जैसा प्रतीत हो रहा था और फसल के बीच में फंसा हुआ पड़ा था। जीव को बचाने की नीयत से उन्होंने फसल को एक ओर किया तो पाया की जीव हिलडुल नहीं रहा है। इसी बीच उन्होंने गांव में अपने मिलने वाले को इस जीव के विषय में बताया। कुछ ही देर में बात पूरे गांव में फैल गयी और जीव को देखने के लिए लोग खेत में जमा हो गए। गांव वालों द्वारा जानकारी दिए जाने पर वन विभाग की टीम के दो लोग योगेंद्र तथा भोपाल सिंह गांव पहुंचे तथा जानकारी लेकर मृत जीव के शरीर को एक डिब्बे में बंद कर साथ ले गये।

विज्ञापन

Dinosaurs found in the forest of the western UP! Officials did not confirm
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वन दरोगा विनय प्रकाश सक्सेना ने बताया कि मृत जीव का आकार घने पहाड़ी जंगलों में मिलने वाले जंगली नेवले जैसा है। हालांकि खेत में मृत अवस्था में मिला जीव पूर्ण विकसित ना होकर बच्चा है जो संभवत: यमुना के पानी में बहकर यहां आ गया होगा तथा उसका शरीर गला नहीं था तो संभव है कि जीव की मौत कुछ समय पहले ही हुई हो।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed