फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dial 112 driver started taking rest stop the police vehicle between Toll on Eastern Eastern Peripheral Way

इस्टर्न पेरिफेरल वे पर डायल 112 के चालक ने टोल के बीच खड़ी की कार, फरमाने लगा आराम, एक घंटा प्रभावित हुआ काम

Thu, 03 Sep 2020 11:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Sep 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dial 112 driver started taking rest stop the police vehicle between Toll on Eastern Eastern Peripheral Way
police vehicle - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार को डायल 112 के चालक का अजब कारनामा सामने आया। चालक डायल 112 गाड़ी को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के टोल नाके के एक बूथ के सामने खड़ा कर आराम फरमाने लगा। इससे बूथ पर टोल करीब एक घंटा प्रभावित रहा। दो अन्य बूथों से ही वाहनों का आवागमन हुआ। 

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर करीब बारह बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से उतरने वाले खेकड़ा टोल नाके पर पुलिस की डायल 112 गाड़ी को बीचों बीच खड़ा कर दिया। चालक गाड़ी में आराम फरमाने लगा। इससे टोल बूथ से गुजरने वाले वाहन पुलिस की गाड़ी वहां खड़ी देख उसके पीछे ही खडे़ हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PUBG हुआ बैन, माता-पिता को मिला चैन, युवा बोले-दूसरे विकल्प तलाशेंगे, आजमाएंगे ये गेम्स
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टोल कर्मियों ने वाहनों को अन्य दो बूथों से निकलवाया। करीब एक माह पूर्व टोल बूथ पर एक पुलिस कर्मी ने टोल कर्मी के साथ मारपीट की थी। इसी वजह से पुलिस वाहन के चालक को टोल कर्मी कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इससे टोल नाके के एक बूथ का कार्य करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा।

कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच पड़ताल कराकर दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed