फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dia was going to marry her, chashmidid son opens every secret

सुहाग मिटाकर प्रेमी से शादी करने चली थी दीया, बेटे ने खोला हर राज

Tue, 24 Oct 2017 02:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 24 Oct 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
Dia was going to marry her, chashmidid son opens every secret
पुलिस हिरासत में दीया और उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में दीया अपना सुहाग मिटाकर प्रेमी से शादी करना चाहती थी। दोनों ने एक सप्ताह पहले हत्या की योजना बनाई थी। वारदात में कामयाब भी हो गए थे। प्लानिंग पति का शव रेलवे ट्रैक पर फेंककर इसे हादसे का रूप देने की थी। लेकिन इससे पहले बेटे ने भंडाफोड़ कर दिया। सोमवार को पुलिस ने दोनों हत्यारोपी जेल भेज दिए। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष टीपी नगर बृजेश कुमार के अनुसार शिवपुरम निवासी कबाड़ी बाबूराम की पत्नी दीया और दीया के प्रेमी शिवम ने मिलकर शनिवार रात हत्या कर दी थी। शव बोरे में बंद कर घर में रखे कबाड़ में रख दिया था। रविवार को दीया की बहन उससे मिलने आई थी तो दीया के चश्मदीद बेटे ने मौसी को पिता की हत्या की बात बता दी थी। दीया ने पूछताछ में बताया कि शिवम ने उससे शादी करने का वायदा किया था। वह घर से फरार होने की फिराक में थी। लेकिन बाबूराम को इसकी भनक लग गई थी। वह उसे रोकने-टोकने लगा तो हम दोनों ने बाबूराम को जान से मारने की प्लानिंग बनाई थी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed