फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dhoop kilege, hava se badegi thand

धूप खिलेगी, हवा से बढ़ेगी ठिठुरन 

Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
dhoop kilege, hava se badegi thand
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 दो दिन बाद धूप खिली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली, सर्द हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। हवा की गति दिन में 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से थी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिन में मौसम साफ रहेगा। कोहरे से राहत रहेगी। बर्फीली हवाओं से ठंड का असर बना रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कोहरा नहीं था, लेकिन सूर्य देवता बादलों में छिपे थे। करीब दस बजे सूर्य देव ने दर्शन दिए। इस बीच दिन में बर्फीली हवाओं की गति इतनी तेज थी कि सर्दी का अहसास बढ़ता ही गया। धीरे धीरे दोपहर तक आसमान साफ हो गया और चटक धूप खिल गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 न्यूनतम 53 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 4.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, रात के तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


पांच दिन तक ऐसे ही रहेगा मौसम
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी पांच दिन तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा। दिन में हवा की गति और बढे़गी। बर्फीली हवाएं सर्दी का अहसास कराएगी। दिन का तापमान 17 डिग्री के आसपास रहेगा और रात का तापमान 7 डिग्री से नीचे भी आ सकता है और बढ़ भी सकता है। सुबह को धूप थोड़ी देर से निकलेगी और कोहरे से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुकसानदायक है हवा
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जब दिन में धूप खिली रहती है और हवा की गति तेज हो जाती है तो सर्दी का असर बढ़ा रहता है। हवा की गति 4 से 6 किमी प्रति घंटे होनी चाहिए, लेकिन हवा की गति 10 से 12 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। तेज हवाएं शरीर के लिए भी सबसे ज्यादा नुकसानदायक हैं। हवा के बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed