फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dharna held against illegal occupation of Chak Road

चकरोड पर अवैध कब्जे के विरोध में धरना दिया

Fri, 16 May 2025 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Dharna held against illegal occupation of Chak Road
सरधना। रास्ते पर अवैध कब्जे के विरोध में किसान मजदूर संगठन ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया
सरधना। तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के बाहर मजदूर किसान संगठन के महानगर युवा अध्यक्ष राहुल मुल्हेड़ा के नेतृत्व में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान पर संगठन के लोगों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

महानगर युवा अध्यक्ष राहुल मुल्हेड़ा ने बताया कि कालंदी गांव के जंगल में करीब छह मीटर चौड़ी चकरोड थी, जिस पर खड़ंजा भी लगा हुआ था। ये चकरोड पिठलोकर से सरधना मार्ग को भी जोड़ती थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने अवैध रूप से उस चकरोड पर कब्जा कर उसे जोतकर अपने खेत में मिला लिया। चकरोड खत्म होने से रास्ता पूरी तरह से खत्म हो गया है। इस कारण कई गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि पहले भी मामले को अधिकारियों से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसी के विरोध में बृहस्पतिवार को संगठन के पदाधिकारियों ने तहसील में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह के अंदर चकरोड कब्जामुक्त कराकर उसे दोबारा से स्थापित कराए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन यह कार्य नहीं करता है तो संगठन खुद ही मौके पर पहुंचकर चकरोड स्थापित करेगा। ऐसे में यदि कोई शांति भंग होती है या व्यवस्था खराब होती है तो उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। धरना देने वालों में राहुल कुशवाह, शिवरत्न सिंह, रणवीर सिंह, संदीप राणा, नरेश सोम, विजय सोम, कृष्णपाल सोम, राजसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed