फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dhaarmik sanshep news

Meerut News: शहर की दो संक्षेप संक्षेप....

Sat, 10 Oct 2026 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
dhaarmik sanshep news

विज्ञापन
भागवत समापन पर नीरज मित्तल ने किया पूजन
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित इशिका फार्म हाउस में महेश भागवत भक्ति मंडल प्रचार समिति वृंदावन ट्रस्ट के तत्वावधान में पंडित महेश भाई मिश्र महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान यज्ञ का समापन हुआ। संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने भंडारे का आयोजन और पूजन किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गणेश अग्रवाल, जॉनी मित्तल, मनोज मित्तल, पंडित संजय त्रिपाठी, निरंकार चौधरी, महावीर सिंह, राजेश खन्ना, भरत मित्तल रहे।

.....
महापुरुषों और विभाजन के बलिदानियों की स्मृति में यज्ञ
मेरठ। छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति की ओर से पितृ अमावस्या पर देश के ज्ञात-अज्ञात महापुरुषों और विभाजन के दौरान बलिदान देने वालों की स्मृति में यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बलिदानियों को याद किया। उद्योगपति अश्विनी गुप्ता और संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल मुख्य यजमान रहे। समिति महामंत्री करुणेश नंदन गर्ग ने बताया कि यह आयोजन पांच वर्षों से लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम में डॉ. सतीश शर्मा, अरुण जिंदल, अजय गुप्ता, सतीश गर्ग, विजेंद्र कुमार, अंकित सिंघल सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed