फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees offered prayers and made wishes at Maa Kalka Devi Temple.

Meerut News: मां कालका देवी मंदिर में श्रद्धालुओं प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी

Tue, 30 Sep 2025 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
Devotees offered prayers and made wishes at Maa Kalka Devi Temple.
मां कालका देवी मंदिर पर प्रसाद चढाते श्रद्धालुगण। स्त्रोत:- संवाद
माछरा। गांव हसनपुर कलां के जंगल में स्थित मां कालका देवी के मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंदिर अध्यक्ष कर्मवीर खटाना उर्फ लाला ने बताया कि मंदिर पर दो दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी की तथा श्रद्धालुओं ने मां कालका के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया तथा पीपल के वृक्ष की शाखाओं में कलावा बांधकर मन्नत मांगी। क्षेत्र के माछरा, हसनपुर कलां, रछौती डेरियो, कासमपुर, नंगली अब्दुल्ला, गोविंदपुरी, अमरपुर, शोल्दा, बहरोडा, भटीपुरा, जिसोरा, मेघराजपुर, नंगलामल, खंद्रावली आदि गांवों के लोग मंदिर में दर्शन के लिए आते है। मेले में बच्चो के खेल-खिलौने, देवी-देवताओं के चित्र, सौन्दर्य प्रसाधन के सामान की खरीदारी की और झूले आदि पर बच्चों ने मनोरंजन किया। मेले व मंदिर में व्यवस्था बनाने में कर्मवीर खटाना, सतवीर नेता, रामवीर, प्रवेश, आदेश, पप्पू प्रधान, बंटी कंसल, परवीन, आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed