{"_id":"6ad63d46465a0294570a80eb","slug":"devotees-gathered-to-worship-goddess-durga-dhunuchi-aarti-captivated-the-hearts-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105654-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मां दुर्गा की आराधना में उमड़े श्रद्धालु, धुनुची आरती ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मां दुर्गा की आराधना में उमड़े श्रद्धालु, धुनुची आरती ने मोहा मन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे में शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बंगाली बाजार चौराहे पर स्थित सार्वजनिक श्री दुर्गा माता मंदिर में श्री दुर्गा पूजा सांस्कृतिक विकास कमेटी के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय मां दुर्गा पूजा महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
न्यू ब्लॉक कॉलोनी में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में भी श्रद्धालुओं ने पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार मां दुर्गा की आराधना की। पूजा के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने धुनुची के साथ आरती कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धुनुची आरती के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। पारंपरिक अंदाज में की गई आरती आकर्षण का केंद्र रही।
पंडित ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कराई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। तीन स्थानों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के चलते कस्बे में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर बबलू विश्वास, नारायण नियोगी, रतन विश्वास, सुभाष सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।