फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees danced with joy to the chant of "Haathi, ghoda, paalki, Jai Kanhaiya Lal ki..."

Meerut News: हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...पर झूमे श्रद्धालु

Sat, 20 Jun 2026 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced with joy to the chant of "Haathi, ghoda, paalki, Jai Kanhaiya Lal ki..."
- नेहरू नगर में भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नेहरू नगर गली नंबर दो में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास बृज किशोर तिवारी महाराज ने भक्त प्रह्लाद के चरित्र, वामन अवतार, श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण जन्म की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।

कथा व्यास ने कहा कि जब पृथ्वी पाप और अधर्म से व्याकुल होती है तब परमात्मा विभिन्न अवतारों में प्रकट होकर संतों, ब्राह्मणों और देवताओं का कल्याण करते हैं। उन्होंने भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति व वामन अवतार की महिमा का वर्णन कर धर्म और भक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग के दौरान कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर गुब्बारे, खिलौने, टॉफी, बिस्किट, माखन-मिश्री वितरित किए गए और भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। कथा और आरती में ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, पूजनकर्ता सुशील गुप्ता, पायल गुप्ता, मुस्कान, अक्षत, ऋषि शर्मा, राधा सिंघल, मीना, रुचि, सीमा, अंजू, साक्षी, नीरज भारद्वाज सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed