फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   development works stop in election areas

मई तक चुनाव क्षेत्र में नहीं होंगे विकास कार्य, आज से प्रशिक्षण

Sat, 27 Mar 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
development works stop in election areas
मई तक चुनाव क्षेत्र में नहीं होंगे विकास कार्य, आज से प्रशिक्षण
विज्ञापन

मेरठ। पंचायत चुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले के सभी विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। आदर्श आचार संहिता को लागू करते हुए चुनाव क्षेत्रों में किसी भी विकास कार्य के शिलान्यास, लोकार्पण पर रोक लगी रहेगी। सबसे अधिक असर लोक निर्माण विभाग पर पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 40 सड़कों का निर्माण किया जाना था। इन निर्माण कार्यों की अनुमानित लागत दो करोड़ थी। अब इन सड़कों के टेंडर दो मई के बाद ही निकाले जाएंगे। आज से ही चौधरी चरण सिंह विवि में एआरओ और आरओ का चुनाव संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा।
जिला पंचायत सदस्यों के वार्ड में शांतिपूर्ण मतदान कराने का जिम्मा एडीएम प्रशासन मदन सिंह को दिया गया है। उन्हें निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ पांच सहायक निर्वाचन अधिकारी लगाए गए हैं। इसके अलावा सभी 12 ब्लॉकों में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के लिए एक निर्वाचन अधिकारी और न्याय पंचायत और क्षेत्र पंचायत के लिए अलग-अलग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन सभी को पत्र जारी कर प्रशिक्षण के लिए शनिवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन

खेल विवि, कांवड़ नहर पटरी का कार्य होगा धीमा
पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही इन दोनों प्रोजेक्ट का कार्य भी करीब डेढ़ महीने धीमा हो जाएगा। एक तरफ सिंचाई विभाग को कांवड़ नहर पटरी पर बनाए जाने वाले पुलों के टेंडर निकाले जाने थे। इन्हें भी अब बाद में निकाला जाएगा। खेल विवि की प्रक्रिया को भी अब बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed