Development: अर्बन मॉस ट्रांजिट कंपनी 37.5 लाख रुपये में बनाएगी सिटी लॉजिस्टिक प्लान
मेरठ में अर्बन मॉस ट्रांजिट कंपनी (यूएमटीसी) को 37.5 लाख रुपये में पांच महीने में कार्य करने के लिए टेंडर फाइनल कर दिया गया है। बता दें कि सरकार छह जिलों के लिए सिटी लॉजिस्टिक प्लान तैयार कर रही है। ताकि कारोबारियों और उद्यमियों को सुविधा मिल सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कारोबारियों और उद्यमियों को सुविधा और शहर को जाम से राहत देने के लिए प्रदेश सरकार छह जिलों का सिटी लॉजिस्टिक प्लान तैयार करा रही है। मेरठ में अर्बन मॉस ट्रांजिट कंपनी (यूएमटीसी) को 37.5 लाख रुपये में पांच महीने में कार्य करने के लिए टेंडर फाइनल कर दिया गया है।
यूएमटीसी ने सिटी लॉजिस्टिक प्लान बनाने के लिए 40 लाख रुपये की वित्तीय बोली लगाई थी। इस टेंडर में सिर्फ यूएमटीसी ने ही प्रतिभाग किया। अब कंपनी के प्रतिनिधि मेरठ में रहकर कार्य करेंगे। इसमें सबसे पहले जिले की औद्योगिक गतिविधियों को पता करने के लिए सर्वे होगा। इसके बाद प्लान तैयार किया जाएगा। इस प्लान में शहर के दो किनारे दिल्ली रोड स्थित परतापुर क्षेत्र और मवाना रोड स्थित सलारपुर में कंटेनर डिपो बनाने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें: Ganesha Chaturthi Muhurt: कोलकाता की पगड़ी पहनेंगे, राजकोट की चौकी पर विराजेंगे बप्पा, इस विधि से करें स्थापना
शहर के अंदर चलने वाले भारी वाहनों को रोकने और आसानी से सामान के फैक्टरी तक पहुंचाने के लिए सिटी लॉजिस्टिक प्लान को बनाया जाना है। इससे शहर के अंदर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। वहीं, आसानी से सामान कंटेनर डिपो पर पहुंचकर वेयरहाउस में पहुंच सकेगा। जिससे छोटे वाहनों के द्वारा सामान को फैक्टरियों तक पहुंचाया जा सके। मेरठ में हाइवे, एक्सप्रेसवे का निर्माण चारों तरफ किया जा रहा है। अब जरुरत है औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर निवेश को बढ़ाने के लिए आसान किया जाए।
पहले होगा सर्वे... क्या है मेरठ में जरूरी
सिटी लॉजिस्टिक प्लान के लिए कंपनी मेरठ के औद्योगिक क्षेत्र का सर्वे करेगी। उस क्षेत्र को किलोमीटर में बांटकर सर्वे किया जाएगा। उसमे देखना होगा किस क्षेत्र में किस प्रकार के उद्योग स्थापित है। वहां क्या सामान बाहर से आता है और क्या जाता है। वहीं, किस तरह से सामान के लाने-जाने का अभी साधन हैं। इस कार्य के लिए एक संयुक्त बैठक भी सभी विभागों की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Ganesha Chaturthi Muhurt: कोलकाता की पगड़ी पहनेंगे, राजकोट की चौकी पर विराजेंगे बप्पा, इस विधि से करें स्थापना
शहर के प्रमुख उद्योग
खेल, कपड़ा, आभूषण, कैंची, बैंडबाजा।
यह है प्रस्तावित
1. डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का स्टेशन।
2. रैपिड रेल (रात के समय फ्रेट के लिए भी उपयोग प्रस्तावित)
3. परतापुर और सलारपुर(कंटेनर डिपो प्रस्तावित)