फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Development is fast in Meerut, 220 crore will be spent on National Highway NH 58

विकास की रफ्तार तेज, अब 220 करोड़ से चमकेगा नेशनल हाईवे NH-58

Sat, 12 Jan 2019 01:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Jan 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Development is fast in Meerut, 220 crore will be spent on National Highway NH 58
एनएच-58

नेशनल हाईवे एनएच-58 की सूरत बदलने वाली है। करीब 220 करोड़ रुपये खर्च कर अंडरपास, सर्विस रोड, वनवे ओवरब्रिज, एफओबी (फुट ओवरब्रिज), रेलवे पुल, अप्रोच रोड आदि बनाई जाएगी। इनमें खिर्वा बाईपास और पल्हैड़ा में फ्लाईओवर का काम भी शामिल है। कुछ काम तो एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के निर्देशन में शुरू भी हो गया है। सभी काम दो साल में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे हाईवे पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाएं भी कम होंगी। 

विज्ञापन


नेशनल हाईवे परतापुर बाईपास से लेकर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे तक 73 किमी का क्षेत्र है। इस हाईवे का निर्माण 2006 में चालू हुआ था और टोल टैक्स वसूली 2011 में शुरू हो गई थी। इसके बाद भी काफी काम रुका हुआ है। इस दौरान बिना काम पूरा हुए टोल टैक्स वसूली का विरोध भी होता रहा। क्षेत्रीय लोग और राजनैतिक संगठन कार्यों को पूरा करने की मांग करते रहे। अब एनएचएआई ने इसके लिए करीब 220 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को काम का जिम्मा सौंपा है। कुछ जगह पर काम शुरू भी हो गया है। सिवाया गांव में सर्विस रोड के लिए मकानों को हटाया जा रहा है। खतौली बाईपास पर जंक्शन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा दादरी में अंडरपास, खिर्वा कंकरखेड़ा और पल्हैड़ा में फ्लाईओवर बनेंगे। इनके बनने से जाम से निजात मिलेगी और वाहन फर्राटा भरेंगे।

विज्ञापन

ये होंगे निर्माण कार्य
    मुख्य काम       लागत  
- सुभारती के सामने ओवरब्रिज, 810 मीटर सर्विस रोड, नाला निर्माण     6.16 करोड़  
- खड़ौली मस्जिद के पास 600 मीटर चौड़ीकरण का काम     3.26 करोड़  
- कंकरखेड़ा खिर्वा बाईपास पर फ्लाईओवर व सर्विस रोड     16 करोड़ रुपये  
- जिटौली बाईपास पर सर्विस रोड     एक करोड़ रुपये  
- पल्लवपुरम फेज वन के सामने फुट ओवरब्रिज     1.65 करोड़  
- पल्हैड़ा मोदीपुरम हाईवे पर 6 लेन का फ्लाईओवर     8 करोड़  
- सिवाया में फुट ओवरब्रिज, सर्विस रोड     3.75 करोड़  
- खतौली बाईपास पर जंक्शन इंप्रूवमेंट     17 करोड़  
- खतौली बाईपास फ्लाईओवर वनवे     16 करोड़  
- खतौली बाईपास पब्लिक अंडरपास     18 करोड़  
- बाईपास खत्म होने पर भैंसी के पास जंक्शन इंप्रूवमेंट     14 करोड़  
- मुजफ्फरनगर बाईपास पर रेलवे पुल के पास अप्रोच ओवरब्रिज     12 करोड़  
- पंचेड़ा मुजफ्फरनगर व्हीकल अंडर पास     26 करोड़  

निर्माण कार्य के दौरान झेलनी होगी परेशानी
हाईवे पर निर्माण कार्य के दौरान परेशानी भी बहुत आएगी। खिर्वा बाईपास और पल्हैड़ा चौराहे पर ओवरब्रिज के लिए रूट डायवर्जन करना सबसे बड़ी परेशानी होगी। यही स्थिति खतौली बाईपास पर रहेगी। निर्माण कार्य के दौरान इन जगहों से गुजरने वालों को दो साल तक दिक्कत होगी।

ये होगा लाभ
सिवाया गांव में आएदिन हादसे होते हैं। हाईवे पर जगह-जगह जाम भी लगा रहता है। यहां सर्विस रोड और फुट ओवरब्रिज बनने से हाईवे को पार करने में परेशानी नहीं होगी। पल्लवपुरम में फुट ओवरब्रिज की बहुत जरूरत थी। पल्हैड़ा चौराहे और खिर्वा बाईपास पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

दो साल का है लक्ष्य
हाईवे पर निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। सिवाया और खतौली बाईपास पर जंक्शन पर काम जारी है। अन्य जगह पर भी निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। करीब दो साल में सभी कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।  -  श्रीधर नारायण, डायेरक्टर वेस्टर्न यूपी टोलवे कंपनी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed