फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dev creates history, wins two silver medals in Asian Shooting Championship

देव ने रचा इतिहास, एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो रजत पदक

Wed, 20 Aug 2025 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Dev creates history, wins two silver medals in Asian Shooting Championship
शूटिंग में पदक प्राप्त करने वाले देव
मेरठ। 14 वर्षीय देव ने 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में दो रजत पदक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 10 मीटर पिस्टल इवेंट में इतनी कम उम्र में यह स्थान पाया है। प्रतियोगिता का आयोजन कजाकिस्तान में 14 से 30 अगस्त तक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्वोदय काॅलोनी निवासी देव प्रताप वर्तमान में कक्षा 10 में नोएडा के जेबीएम ग्लोबल स्कूल में पढ़ते हैं। उन्होंने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय इवेंट में ही एकल और टीम इवेंट में दो रजत पदक प्राप्त किए। देव प्रताप की इस सफलता के पीछे उनके मामा और कोच दीपक तोमर का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने पिछले दो वर्षों से देव के साथ कड़ी मेहनत करते हुए उनको आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। देव प्रताप इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। वह 67वीं नेशनल चैंपियनशिप में तीन सिल्वर मेडल जीतकर 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में इंडिया के सबसे कम उम्र के शूटर भी बन चुके हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स वर्ष 2025 में भी सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन

देव प्रताप की इस सफलता में उनके स्कूल का भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिस वजह से वह अपनी पढ़ाई और खेल को अच्छी तरह से बैलेंस कर पा रहे हैं। देव की माता रश्मि तोमर व्यक्तिगत ट्यूटर के साथ उनकी पढ़ाई का विशेष ध्यान रखती हैं। देव प्रताप के कोच और मामा दीपक ने बताया कि देव लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनकी ओलंपिक मेडल की तैयारी पर पूरा फोकस है। देव अब नेशनल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed