{"_id":"613673298ebc3eb6c127bbae","slug":"destroid-illigle-construction-by-team-meerut-news-mrt555089863","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीनगर में कोठी में चल रहे अवैध निर्माण को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीनगर में कोठी में चल रहे अवैध निर्माण को हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्री नगर में कोठी में चल रहे अवैध निर्माण को हटाया
मेरठ। शास्त्री नगर स्थित एफ-211 में अवैध लिंटर की सेटरिंग को सोमवार को हटाया गया। आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने रविवार को पहुंचकर श्रमिकों का कार्य रुकवाया था। वहीं, निर्माणकर्ता दीपक रस्तोगी को चेतावनी भी दी थी। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने कोठी को आगे से कवर कर रहे निर्माणकर्ता को चेताया था।
इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी रहा। कुछ भाजपाइयों ने अधिशासी अभियंता के पास फोन भी किए। वहीं, शास्त्री नगर में कोठियों में व्यावसायिक उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार इसके लिए आवास विकास ने एमडीए को सील करने के लिए पत्र लिखा, लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। आवास विकास कार्यालय चौराहे से रंगोली मंडप की ओर जाने वाली सड़क पर डेयरी, बेेकरी, अस्पताल आदि खुल रहे हैं। कोठियों का व्यावसायिक उपयोग बढ़ता जा रहा है। अधिकारी अक्सर नोटिस देकर चुप्पी साध लेते हैं।