फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya said Rahul Gandhi is the most irresponsible leader in history

UP:डिप्टी CM बोले- इतिहास के सबसे गैरजिम्मेदार नेता हैं राहुल, मीरापुर से तय होगा 27 में सरकार बनाने का रास्ता

Sat, 05 Oct 2024 07:17 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोरना
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरना Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 05 Oct 2024 07:17 PM IST
सार

विपक्ष झूठ फैलाने का कार्य करता है। सपा सरकार में उत्तर प्रदेश दंगा प्रदेश बन गया था, माफिया प्रदेश बन गया था लेकिन अब देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। शुकतीर्थ के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार ने काम किया।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya said Rahul Gandhi is the most irresponsible leader in history
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उपचुनाव में मीरापुर सीट गठबंधन जीतेगा और प्रदेश में 2027 में फिर से भाजपा सरकार बनाने का रास्ता साफ करेगा। हरियाणा में भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिस तरह प्रधानमंत्री के लिए शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, वह स्वीकार्य नहीं है। इतना गैर जिम्मेदार नेता देश के इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा। हम संविधान के रक्षक और पुजारी हैं। जो संविधान खत्म करने की कोशिश करते हैं, हम उनके मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

पंजाबी धर्मशाला में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित ग्राम चौपाल एवं युवा सम्मेलन में डिप्टी सीएम ने कहा कि यदि कोई किसी की बहन बेटी को छेड़ेगा तो उसे माफ नहीं किया जा सकता। कोई अपराध करे तो उसे माफ नहीं किया जाना चाहिए। विपक्ष ने देश के अंदर जिस संस्कृति को अपनाने का कार्य किया था, वह बहुत ही घटिया और घिनौनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष झूठ फैलाने का कार्य करता है। सपा सरकार में उत्तर प्रदेश दंगा प्रदेश बन गया था, माफिया प्रदेश बन गया था लेकिन अब देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। शुकतीर्थ के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार ने काम किया।

मुजफ्फरनगर की ही खिलाड़ी प्रीति पाल को मेडल लाने पर दो करोड़ रुपये दिए गए। सरकार ने जरूरतमंदों के लिए आयुष्मान कार्ड और निःशुल्क राशन की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed