फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya gave a gift and message to twenty nine assembly seats in Meerut

चुनावी आगाज : 29 विधानसभा सीटों को सौगात और संदेश दे गए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 

Mon, 26 Jul 2021 03:27 PM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Jul 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya gave a gift and message to twenty nine assembly seats in Meerut
मंच से संबोधन करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : Amar Ujala Meerut
वर्ष-2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी मैदान में उतर चुकी है। इसकी शुरुआत मेरठ से की है। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्वीट में भी इसका उल्लेख किया। उन्होंने मेरठ की क्रांतिकारी धरती से छह जिलों की 29 विधानसभा सीटों को 1200 करोड़ रुपये की सौगात देकर जनता को संदेश दिया। कहा कि प्रदेश की 24 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में विकास की गंगा में डुबकी लगा रही है।
विज्ञापन


मेरठ मंडल के छह जिलों मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर में 29 विधानसभा सीट और पांच लोकसभा सीट हैं। केशव मौर्य ने अपने संबोधन में भी साफ कर दिया कि वर्ष 2022 के चुनाव में 2024 का चुनाव भी शामिल है। 
विज्ञापन


महापुरुषों के नाम पर रखेंगे मार्गों के नाम
मंच से जनप्रतिनिधियों को चुनावी बिसात बिछाने का भी साफ संदेश उप-मुख्यमंत्री ने दिया। उन्होंने कहा कि हम कई मार्गों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखने जा रहे हैं। इसके लिए हमने कार्य भी शुरू किया है। कांवड़ नहर पटरी का नाम चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धन सिंह कोतवाल गुर्जर और सर छोटू राम के नाम पर भी हम मार्ग का नाम रखेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे कई विद्वान और महापुरुष हैं, जिन्हें हम सम्मान दे सकते हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि आप हमें नाम बताएं।

मेरठ-बड़ौत मार्ग पर लगाए जाएंगे 200 हर्बल पौधे
बुलंदशहर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण और अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण, बागपत और बुलंदशहर में युवा कौशल विकास के लिए आईटीआई का निर्माण, 12 भवन निर्माण, 36 लघु सेतु, 737.37 किमी में जिला मार्गों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, 527.555 किमी ग्रामीण मार्गों का जिला मार्ग में उच्चीकरण कार्य होगा। हर्बल मार्ग योजना में मेरठ में आसिफाबाद मार्ग और मेरठ-बड़ौत मार्ग पर 200 हर्बल पौधे लगाए जाएंगे। बुलंदशहर निरीक्षण भवन में 100, हापुड़ में एनएच-9 के  कार्यालय परिसर मार्ग पर 35 हर्बल पौधे लगाए गए।  

लोकार्पण कार्य का आंकड़ा
बुलंदशहर    95.27 करोड़
मेरठ     26.08 करोड़
बागपत     13.49 करोड़
गाजियाबाद     7.03 करोड़
हापुड़     67.47 करोड़
गौतमबुद्धनगर 65.14 करोड़ 
सेतु निगम     90.35 करोड़

शिलान्यास कार्य का आंकड़ा
मेरठ     154.28 करोड़
बागपत     90.14 करोड़
गाजियाबाद     5.95 करोड़
हापुड़     3.99 करोड़
गौतमबुद्धनगर 6.44 करोड़
बुलंदशहर     153.05 करोड़

उप-मुख्यमंत्री का दावा, मेरठ से जरूर उड़ेंगे विमान 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस वार्ता में कहा कि हमारी सरकार मेरठ से विमान उड़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मेरठवासी अगले छह महीने में हवाई यात्रा का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का कार्य पिछली सरकारों की तुलना में बेहतर है। हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं।

हस्तिनापुर में गंगा पुल पर बने पुल के एप्रोच मार्ग में लगातार बढ़ रहे बजट के प्रश्न पर कहा कि पिछली सरकारों ने इसमें काफी गड़बड़ी की है। गन्ने का मूल्य न बढ़ने के सवाल पर भी कोई जवाब नहीं दिया। विभागों में हो रहे बंपर तबादलों के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत तक विभाग की संख्या के आधार पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed