फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deposited lakhs of rupees, still could not get housing

लाखों रुपये जमा कराए, फिर भी आवास न हासिल कर पाए

Mon, 07 Nov 2022 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Deposited lakhs of rupees, still could not get housing
लाखों रुपये जमा कराए, फिर भी आवास न हासिल कर पाए
विज्ञापन

- आवास विकास की योजना में पिछले साल रजिस्ट्रेशन कराए, लॉटरी की प्रक्रिया तक नहीं हुई पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आवास विकास परिषद की योजनाओं में लाखों रुपये निवेश करने के बावजूद डेढ़ साल से आवेदक अपने घर का सपना पूरा नहीं कर पाए हैं। आवास विकास ने बीते वर्ष जागृति विहार एक्सटेंशन योजना में प्लॉटों के लिए रजिस्ट्रेशन खोले थे, लेकिन अब तक लॉटरी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इस हालात से परेशान कुछ लोग कोर्ट जाने की तैयारी भी कर रहे हैं। कभी किसानों से विवाद तो कभी अन्य कारण बताकर कब्जा नहीं दिलवाया गया है।
वर्ष 2021 केे अप्रैल माह में जागृति विहार एक्सटेंशन योजना में 307 प्लॉटों के लिए रजिस्ट्र्ेशन कराया गया था। जून माह तक रजिस्ट्रेशन किए गए। इस दौरान 2000 से अधिक लोगों ने आवेदन किए थे। इनमें 200 वर्ग मीटर के 150, 300 वर्ग मीटर के 26, 264 वर्ग मीटर के 12, 136 वर्ग मीटर के 18, 127 वर्ग मीटर के 101 प्लॉट शामिल थे। इनमें127 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए ही प्रति आवेदक 1.40 लाख रुपये जमा कराए गए थे। इसी तरह अन्य प्लॉटों के लिए भी आवेदकों ने निर्धारित राशि जमा कराई। लाखों रुपये जमा करवाने के बावजूद प्लॉटों पर कब्जा नहीं दिया गया।
विज्ञापन

-----
न तो प्लॉट मिला और न ही पैसा
निर्धारित रुपये जमा करवाने के बाद भी न तो प्लॉट मिल रहा है और न ही पैसा वापस हो रहा है। ब्याज पर लेकर रुपये जमा कराए गए थे। इसके चलते अधिक नुकसान हुआ है।- राजबाला, आवेदक
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोर्ट जाने की तैयारी
प्लॉट के लिए ब्याज में लेकर रुपये जमा कराए थे। दो माह में प्लॉट मिलना था। डेढ़ साल होने को है। आवास विकास का विवाद किसानों से है इसमें लोगों का क्या कसूर है। अब इस मामले को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी की जा रही है। विशाल गर्ग, आवेदक
--
सांसद से मिले आवंटी, कब्जा दिलाने की मांग
फोटो
मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन में भूखंडों पर कब्जा दिलाने जाने की मांग को लेकर रविवार को आवंटी सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मिले। आवंटी आशुतोष गोयल ने बताया कि योजना के आवंटी अपने मकानों की कीमत जमा कर चुके हैं, लेकिन कब्जा नहीं मिल पाया है। इसके अलावा कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है। किसानों और आवास विकास परिषद में विवाद के चलते आवंटी परेशान हैं। इसी मामले में रविवार को आवंटी सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मिले। उन्होंने कब्जा दिलाने की मांग की। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने इस मामले को लेकर सीएम को पत्र लिखने की बात कही है। इस दौरान विजय कुमार शर्मा, मोहित, नटवर लाल कर्दम, संतराम, समीश तोमर आदि मौजूद रहे।

-- वर्जन --
प्रशासन से लगातार मदद मांगी जा रही है। जल्द ही लोगों को योजना में कब्जा दिलाया जाएगा। जो कार्य रुके हैं, उन्हें भी पूरा कराया जाएगा। - राजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता, आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed