फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi Ulema gets angry on setting Shriram written brick in drain

श्रीराम लिखी ईंटें नाली में लगाने पर उलमा नाराज, बोले- 'धार्मिक आस्था से खिलवाड़ उचित नहीं'

Sat, 06 Jul 2019 10:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Jul 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Deobandi Ulema gets angry on setting Shriram written brick in drain
देवबंद उलमा, कारी इस्हाक गोरा, व बाएं- नाली में लगी श्रीराम लिखी ईंटे - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो में श्रीराम लिखी ईंटों से नाली का निर्माण किया जा रहा है। जिसे लेकर देवबंदी उलमा ने सख्त नाराजगी का इजहार किया है। उलमा का कहना है कि किसी भी धर्म के लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। ऐसा करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को वायरल हुई फोटो में श्रीराम लिखी ईंटों से नाली का निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह फोटो उत्तराखंड के रुड़की में किसी गांव का है। इसको लेकर जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है उसमें काम करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाले सभी धर्मों की जिम्मेदारी बनती है कि वह एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करें और कोई भी ऐसा काम न करें जिससे उनकी भावनाएं आहत होती हों। जिस तरीके से श्रीराम लिखी ईंटों को नाली निर्माण में इस्तेमाल किया जा रहा है यह सरासर गलत है और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह इस मामले की तह तक पहुंचे और इस प्रकार का कार्य करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करे। 

तंजीम अबना-ए-मदारिस के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती याद इलाही कासमी ने भी वारयल हो रहे फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो कोई भी इसके लिए जिम्मेदार है उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए। हमारा मुल्क आपसी सौहार्द और एकजुटता की मिसाल है। इसमें सभी धर्मों के लोग रहते हैं जो एक दूसरे के धर्म का आदर और सम्मान करते हैं। इस तरह का कार्य किया जाना घोर निंदनीय है। इसकी जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed