{"_id":"5d1e23708ebc3e3c823c2030","slug":"deobandi-ulama-is-resent-from-tmc-mp-nusrat-jahan-of-go-to-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद नुसरत जहां के मंदिर जाने पर नाराज देवबंदी उलमा ने कहा- बताएं कि हिंदू हैं या मुसलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद नुसरत जहां के मंदिर जाने पर नाराज देवबंदी उलमा ने कहा- बताएं कि हिंदू हैं या मुसलमान
Fri, 05 Jul 2019 12:10 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
सांसद नुसरत जहां
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहनकर संसद में पहुंचीं पश्चिम बंगाल की सांसद नुसरत जहां पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार उनके मंदिर में जाकर आरती करने को लेकर बहस शुरू हो गई है। उलमा ने नाराजगी जताते हुए सांसद से सवाल पूछा कि वो बताएं कि वो हिंदू हैं या फिर मुसलमान।
विज्ञापन
बता दें कि गुरुवार को बंगाल सांसद नुसरत जहां के पति निखिल जैन के साथ मंदिर में पहुंचकर आरती करने को लेकर उलमा ने सख्त नाराजगी का इजहार किया है। मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती अहमद गौड़ ने कहा कि नुसरत जहां शुरू से ही चर्चा का विषय बनी हैं। उन्हें देश की जनता को बताना चाहिए कि वो हिंदू हैं या फिर मुसलमान। अगर वो हिंदू हैं और उन्होंने मुस्लिम धर्म छोड़ दिया तो वह स्वतंत्र हैं कुछ भी कर सकती हैं, लेकिन अगर उन्होंने मुस्लिम धर्म नहीं छोड़ा और उसके बावजूद भी वह दूसरे धर्मों की परंपराओं को अपना रहीं हैं तो सब गुनाह है।
विज्ञापन
मुफ्ती अहमद ने कहा कि यह देश प्रजातांत्रिक देश हैं इसमें हर व्यक्ति को अपने मजहब के मुताबिक जिंदगी जीने का अधिकार प्राप्त है। अगर वो अभी भी मुसलमान हैं तो वह उसकी परंपराओं को निभाएं। इस्लाम धर्म में जो तरीका इबादत का रखा गया है उसी तरह वह इबादत करें, लेकिन अगर वह मुसलमान होते हुए भी धर्म के तौर तरीके से हटकर दूसरी परंपराओं को अपना रही हैं तो यह बहुत बड़ा गुनाह है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/