फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi ulama is outraged by statement of bjp mlc bukkal nawab, and told Hanuman that was a Muslim

BJP विधायक बुक्कल नवाब के बयान पर आगबबूला हुए देवबंदी उलमा, कही ये बड़ी बात

Thu, 20 Dec 2018 09:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
Deobandi ulama is outraged by statement of bjp mlc bukkal nawab, and told Hanuman that was a Muslim
देवबंदी उलमा

भाजपा विधायक बुक्कल नवाब के हनुमान जी को मुसलमान बताने वाले बयान को लेकर देवबंदी उलमा आग बबूला हो गए हैं। उलमा का कहना है कि बुक्कल नवाब का बयान बेतुका है इसलिए उन्हें अपने बयान को वापस लेते हुए इसके लिए मुसलमानों और दूसरे धर्म के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन


फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि किसी भी देवी देवता के सिलसिले में भावनाओं के खिलाफ ऐसे बयान देना जो हकीकत से परे है, दुरुस्त नहीं है। ऐसे बयान मुल्क और समाज के लिए नुकसान दायक हो सकते हैं। जो लोग ऐसे बयान दे रहे हैं उन्हें ऐसे बयान देने से बाज आना चाहिए। हनुमान जी हो या कोई देवी देवता हों उनके खिलाफ इस तरह की बात करना जिससे किसी भी धर्म के लोगों को तकलीफ पहुंचे या उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हों इससे गुरेज करना चाहिए।

विज्ञापन

ऑल इंडिया दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आमिल-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि बुक्कल नवाब ने जिस तरह का बयान दिया है कि हनुमान जी मुसलमान थे यह सरासर बेतुका और बिना किसी प्रमाण का है। यह ऐसे लोग हैं जो शोहरत हासिल करने के लिए ऐसे बयान देते हैं यह नाम और शोहरत के भूखे हैं। 

उन्होंने कहा कि हमें उन चीजों के बारे में बात करनी चाहिए जिसका प्रमाण हो हमारी किसी किताब में नहीं लिखा है कि हनुमान जी मुसलमान थे। इसलिए बुक्कल नवाब को अपना बयान वापस लेकर मुसलमानों और दूसरे धर्म के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही सरकार को चाहिए कि वह इस तरह के लोगों पर लगाम कसे। बीजेपी विधायक बुक्कल नवाब ने बयान दिया है कि हनुमान जी मुस्लिम थे। इसलिए मुसलमानों के नाम हनुमान की तरह रखे जाते हैं। रहमान, रमजान, फरहान, सुलेमान, सलमान, जीशान, कुर्बान यह जितने भी नाम रखे जाते हैं वो करीब करीब उन्हीं पर रखे जाते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed