फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi Ulama banned of mobile phone in Darul Uloom at Saharanpur

देवबंदी उलमा बोले- अब दारुल उलूम में एंड्रायड मोबाइल का प्रयोग नहीं कर पाएंगे छात्र

Fri, 05 Jul 2019 12:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Jul 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Deobandi Ulama banned of mobile phone in Darul Uloom at Saharanpur
दारुल उलूम देवबंद

इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम में गुरुवार से नया शिक्षण सत्र आरंभ हो गया। इसके साथ संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने छात्रों को मेहनत और लगन के साथ तालीम हासिल करने की नसीहत दी। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था के अंदर एंड्रायड मोबाइल के इस्तेमाल पर पूर्णतया प्रतिबंध है। यदि किसी छात्र के पास से यह मोबाइल पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में आयोजित हुए कार्यक्रम में मोहतमिम मौलाना नोमानी ने कहा कि छात्रों की जिम्मेदारी बनती है कि वह जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए यहां आए हैं, उसी पर ध्यान केंद्रित करें और फिजूल के कामों से बचें। उन्होंने नसीहत करते हुए कहा कि छात्र मेहनत, लगन और पूरी ईमानदारी के साथ तालीम हासिल करें और इसकी रोशनी को दूर-दूर तक फैलाने का काम करें। 
विज्ञापन


वहीं बताया कि इस्लामी तालीम इंसान को सही रास्ते पर चलने का पैगाम देती है। इसके साथ ही मोहतमिम ने छात्रों को अपने पूर्ण के निर्णय से अवगत कराते हुए बताया कि संस्था में एंड्रायड फोन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसलिए कोई भी छात्र ऐसा मोबाइल अपने पास न रखें। समय-समय पर छात्रों के कमरों में तलाशी अभियान चलाया जाता है। इसलिए अगर किसी छात्र के पास से एंड्रायड मोबाइल मिलता है तो उसके विरुद्ध सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत कारी अब्दुल रऊफ की तिलावत-ए-कलाम पाक से हुई जबकि मौलवी जीशान व मौलवी जकवाम ने दारुल उलूम का तराना पढ़ा। इस मौके पर मौलाना सलमान बिजनौरी, मौलाना शौकत कासमी, मौलाना रिहान, मौलाना मुफ्ती मुजम्मिल, मौलाना फैजान कासमी समेत मदरसा छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed