देवबंद: डेहरा गांव में दबिश, तनाव के चलते पुलिस तैनात, आरोपी की पीटकर हत्या करने का मामला
- बच्चे पर दरांती से हमला करने के आरोपी की पीटकर हत्या करने का मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवबंद में इमलिया गांव के व्यक्ति की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बुधवार रात नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को डेहरा गांव में दबिश दी। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है।
करीब आठ दिन पूर्व डेहरा गांव में सात वर्षीय बालक वंशु पर दरांती से हमला करने के आरोप में ग्रामीणों ने इमलिया गांव के इसरार की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अगले दिन उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। जबकि वंशु चंडीगढ़ पीजीआई में उपचाराधीन है।
पुलिस ने वंशु के दादा धर्मवीर की तहरीर पर इसरार के विरुद्ध, जबकि इसरार के भाई गुलबहार की तहरीर पर डेहरा गांव के 11 नामजद सहित 26 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार रात पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डेहरा गांव में दबिश दी।
इस दौरान पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया। डेहरा गांव निवासी संजय, संतोष और कुलदीप कुमार आदि का कहना था कि पुलिस ने दो बार गांव में दबिश दी। गांव में आए मेहमान को भी पुलिस साथ ले गई।
सीओ रजनीश उपाध्याय का कहना है कि पूरी निष्पक्षता से जांच की जा रही है। वहीं, तनाव को देखते हुए दोनों गांवों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के चलते खुफिया विभाग के अधिकारी भी नजर रखे हुए हैं।
बसपा व सपा नेता कर रहे तृष्टीकरण की राजनीति: त्यागी
डेहरा प्रकरण को लेकर डाक बंगले पर सर्वसमाज की बैठक हुई। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री रोहन त्यागी ने कहा कि डेहरा प्रकरण में सपा, बसपा के नेता तृष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। सात वर्षीय बालक जो चंडीगढ़ अस्पताल में भर्ती है, उसकी चिंता न करके उक्त नेता अपहरणकर्ता के पक्ष में लामबंद हो रहे हैं।
पुलिस निष्पक्ष जांच करे और निर्दोष लोगों के घरों पर दबिश न देकर इसरार के साथ आए अन्य अपहरणकर्ताओं को पकड़े। बैठक में मनीष राणा, अभिषेक त्यागी, विनय त्यागी, रविंद्र शर्मा, शेर सिंह, सुभाष चंद, अमित, ललित, दीपक आदि मौजूद रहे।