फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deoband: Police deployed in Dehra village due to tension

देवबंद: डेहरा गांव में दबिश, तनाव के चलते पुलिस तैनात, आरोपी की पीटकर हत्या करने का मामला

Thu, 25 Jun 2020 11:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Jun 2020 11:45 PM IST
सार

  • बच्चे पर दरांती से हमला करने के आरोपी की पीटकर हत्या करने का मामला

विज्ञापन
Deoband: Police deployed in Dehra village due to tension
गांव में पसरा सन्नाटा व दबिश के दौरान टूटा गेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद में इमलिया गांव के व्यक्ति की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बुधवार रात नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को डेहरा गांव में दबिश दी। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


करीब आठ दिन पूर्व डेहरा गांव में सात वर्षीय बालक वंशु पर दरांती से हमला करने के आरोप में ग्रामीणों ने इमलिया गांव के इसरार की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अगले दिन उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। जबकि वंशु चंडीगढ़ पीजीआई में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


पुलिस ने वंशु के दादा धर्मवीर की तहरीर पर इसरार के विरुद्ध, जबकि इसरार के भाई गुलबहार की तहरीर पर डेहरा गांव के 11 नामजद सहित 26 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार रात पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डेहरा गांव में दबिश दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया। डेहरा गांव निवासी संजय, संतोष और कुलदीप कुमार आदि का कहना था कि पुलिस ने दो बार गांव में दबिश दी। गांव में आए मेहमान को भी पुलिस साथ ले गई।

सीओ रजनीश उपाध्याय का कहना है कि पूरी निष्पक्षता से जांच की जा रही है। वहीं, तनाव को देखते हुए दोनों गांवों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के चलते खुफिया विभाग के अधिकारी भी नजर रखे हुए हैं।

बसपा व सपा नेता कर रहे तृष्टीकरण की राजनीति: त्यागी 
डेहरा प्रकरण को लेकर डाक बंगले पर सर्वसमाज की बैठक हुई। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री रोहन त्यागी ने कहा कि डेहरा प्रकरण में सपा, बसपा के नेता तृष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। सात वर्षीय बालक जो चंडीगढ़ अस्पताल में भर्ती है, उसकी चिंता न करके उक्त नेता अपहरणकर्ता के पक्ष में लामबंद हो रहे हैं।

पुलिस निष्पक्ष जांच करे और निर्दोष लोगों के घरों पर दबिश न देकर इसरार के साथ आए अन्य अपहरणकर्ताओं को पकड़े। बैठक में मनीष राणा, अभिषेक त्यागी, विनय त्यागी, रविंद्र शर्मा, शेर सिंह, सुभाष चंद, अमित, ललित, दीपक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed