फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deoband News, Hindu Muslim religious leaders have demanded action in the killing of two saints in Maharashtra

महाराष्ट्र में हुई दो संतों की हत्या मामले में कार्रवाई की मांग, हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरुओं ने की निंदा

Tue, 21 Apr 2020 08:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Apr 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Deoband News, Hindu Muslim religious leaders have demanded action in the killing of two saints in Maharashtra
प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा - फोटो : अमर उजाला

हिंदू और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पालघर महाराष्ट्र में हुई दो संतों की हत्या की निंदा की, साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य गजराज राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर अपने पिता स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे की विचारधारा का दमन करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया हिंदू साधू संतों की हत्या के विरोध में 22 अप्रैल को रात्रि के समय देवबंद में हिंदू समाज के लोग अपने घरों में पांच-पांच दीप जलाकर गायत्री मंत्र का जाप करेंगे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय ध्यान गुरु स्वामी दीपांकर महाराज जी ने भी संतों की हत्या पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि साधुओं की हत्या हो जाना देश की अस्मिता और प्रभुता को सीधे सीधे चुनौती है। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से आरोपी लोगों को फांसी देने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक और प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा पालघर में मॉबलिंचिंग में मारे गए दोनों संतों की हत्या से दुख पहुंचा है। इस घटना ने पहलू खान की याद को ताजा किया। जिस बेरहमी से इन लोगों की लिंचिंग हुई हैं वो हमारे संविधान और कानून को ठेंगा दिखाता है। इस घटना की निंदा होनी चाहिए। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा पालघर में जिस निर्मम तरीके से संतों की हत्या की, वह निंदनीय है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed