शादी से किया इंकार, तो युवती पक्ष ने घर पर बोला हमला, तीन हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में मुजफ्फरनगर के सरवट क्षेत्र में रिश्तेदारी के युवक-युवती के बीच दो साल पूर्व तय किया गया रिश्ता तोड़ने से नाराज युवती पक्ष ने मंगलवार देर रात युवक पक्ष पर हमला कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरवट क्षेत्र निवासी रिश्तेदारों ने मौसेरे युवक-युवती का रिश्ता करीब दो साल पूर्व तय कर दिया था। रिश्ता तय होने के कुछ समय बाद युवक नौकरी के लिए सऊदी अरब चला गया, जिसके बाद युवक पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके चलते युवती पक्ष उनसे रंजिश रखने लगा था।
आरोप है कि इसी रंजिश में मंगलवार देर रात युवती पक्ष ने युवक के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान जो भी सामने आया, उसी के साथ जमकर मारपीट की गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। युवक पक्ष ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
वहीं, कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि युवक-युवती के बीच तय हुआ रिश्ता तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है, जिसमें तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/