फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dengue-swine flu attack continues, disease not stopping

डेंगू स्वाइन फ्लू का हमला जारी

Wed, 18 Sep 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dengue-swine flu attack continues, disease not stopping
नहीं रुक रही बीमारी, डेंगू-स्वाइन फ्लू का हमला जारी
विज्ञापन

मेरठ। डेंगू और स्वाइन फ्लू का हमला लगातार जारी है। मंगलवार को डेंगू के तीन और स्वाइन फ्लू का एक मरीज मिला।
स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीज जागृति विहार की रहने वाली 73 साल की वृद्धा हैं। पिछले कुछ दिन से इनकी तबियत खराब चल रही है। इनका आनंद अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनका सैंपल जांच के लिए मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजा गया था, जहां स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मेरठ में पिछले एक माह में स्वाइन फ्लू के आधा दर्जन मरीज मिल चुुके हैं।
वहीं, जिन तीन मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें 18 साल का युवक विकासपुरी कॉलोनी में रहता है, 58 वर्षीय व्यक्ति सोफीपुर के हैं और 26 वर्षीय युवक बुलंदशहर जिले का है। इनमें से दो मरीज मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती हैं। डेंगू के लक्षण प्रतीत होने पर इनका टेस्ट कराया गया, जिसमें यह पुष्टि हुई है। वहीं एक मरीज ओपीडी में दिखाने आया था, उसका सैंपल लेकर जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। पिछले एक माह में डेंगू के एक दर्जन से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्वाइन फ्लू से रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में स्वाइन फ्लू से संबंधित दवाइयां और मास्क हैं। इसके अलावा डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता के अलावा फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल परिसर में मिला डेंगू का लार्वा
मेरठ। मंगलवार को डेंगू पीड़िता स्टाफ नर्स के निवास के पास कैंपस में फॉगिंग कराई गई। आसपास के घरों में कंटेनर सर्वे कराया गया। इस दौरान राजू सिंह के निवास में कूलर में लार्वा मिला, उन्हें नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed