फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dengue did not happen, Viral filled 'Dum'

डेंगू नहीं हुआ कम, वायरल भर रहा ‘दम’

Fri, 03 Nov 2017 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Nov 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dengue did not happen, Viral filled 'Dum'
जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एक तरफ डेंगू रुकने का नाम नहीं ले रहा है, तो दूसरी तरफ वायरल बुखार का प्रकोप जारी है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। निजी हों या सरकारी, सभी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। वायरल बुखार में तप रहे मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं और उन्हें दिन में 100 फारेनहाइट के आसपास तो रात में 102 से 103 फारेनहाइट तक बुखार हो रहा है।
मेडिकल और जिला अस्पताल की ओपीडी पांच हजार से ज्यादा चल रही हैं, इनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार के आ रहे हैं। निजी अस्पतालों के आंकड़े और शामिल कर लिए जाएं तो यह संख्या बहुत ज्यादा हो जाएगी। इनके प्लेटलेट्स कम हो रहे हैं। पैरासिटामॉल इस पर बेअसर हो रही है। दवाइयों केसाथ-साथ डॉक्टर शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियां रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


डेंगू केनौ नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 379
डेंगू पर स्वास्थ्य विभाग अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है और डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को डेंगू के नौ नए मरीज मिले हैं, जिनमें छह मेरठ, दो बागपत और एक हापुड़ का मरीज है। जिले में अब तक 579 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से मेरठ केजिन मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें प्रमोद, अंशिका, गौरव, सुदेश, स्नेहा और समीना हैं। इनकेअलावा हापुड़ के सानिब और बागपत केसंतोश व कल्लू को भी डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोकथाम को कराया जा रहा एंटी लार्वा स्प्रे 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए शहर और देहात में जगह-जगह फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर तेज बुखार हो तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए, खुद इलाज नहीं करना चाहिए। डेंगू के लक्षण हों तो मरीज का टेस्ट कराना चाहिए।


बढ़ते जा रहे मच्छर जनित रोगों के मरीज
वर्ष                 डेंगू
2013               180
2014                शून्य
2015                205
2016                195
2017                 579
वर्ष                  मलेरिया
2016                 190
2017                  380


सनराइज होटल और नारायण अस्पताल में मिले डेंगू के लार्वा
सरकारी बिल्डिंगों, अस्पतालों और होटलों में डेंगू के लार्वा मिल रहे हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को दो और स्थानों पर डेंगू केलार्वा मिले। सीएमओ ने बताया कि गढ़ रोड स्थित नारायण हॉस्पिटल में तीन जगह डेंगू केलार्वा मिले, जबकि इसके पास ही स्थित सनराइज होटल में छत पर रखे कंटेनर में लार्वा मिले। दोनों ही जगह प्रबंधन को नोटिस दिए गए। इन जगहों पर दोबारा जांच कराई जाएगी। अगर फिर इन्हीं जगह लार्वा मिला तो जुर्माना लगाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed