फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dengue broke five years record in Meerut, 26 patients were being found every day for six days

मेरठ: डेंगू ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड, शहर में 373 और देहात में 350 केस, हर रोज मिले रहे औसतन 26 मरीज 

Mon, 11 Oct 2021 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Oct 2021 12:29 PM IST
सार

मेरठ में डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। मरीजों की कुल संख्या 700 के पार पहुंच गई है। यह पिछले पांच साल में अब तक की डेंगू के मरीजों सबसे बड़ी संख्या है। देहात के मुकाबले शहर में ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Dengue broke five years record in Meerut, 26 patients were being found every day for six days
मेरठ में डेंगू: डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में डेंगू के रिकॉर्ड तोड़ केस सामने आ रहे हैं। छह दिन से हर रोज औसतन 26 नए मरीज मिल रहे हैं। रविवार को यह आंकड़ा 29 रहा। देहात के मुकाबले शहर में डेंगू का डंक ज्यादा लोगों को लग रहा है। मलियाना में सबसे ज्यादा 80 लोगों को डेंगू हुआ है तो वहीं कंकरखेड़ा में 40 केस मिल चुके हैं। सक्रिय केस 224 हैं और इनमें से 125 अस्पतालों में भर्ती हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 543 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है।अब तक कुल 723 मरीजों को डेंगू हुआ है। इनमें से 350 देहात के और 373 शहर के हैं। इस साल डेंगूू का पहला मरीज 18 अगस्त को मिला था। तब से 10 अक्तूबर महज 54 दिन में ही डेंगू के मरीजों की संख्या सात सौ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन


जिस रफ्तार से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं वह बेहद खतरनाक है। पिछले एक सप्ताह में ही 182 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग इन स्थानों पर कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिग करा रहा है, लेकिन मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। अस्पतालों में मरीजों की कतारें लगी हुई हैं। जिले में 99 लोग घर पर ही डेंगू का उपचार करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के हॉट स्पॉट
मलियाना, कंकरखेड़ा, जयभीमनगर, कैंट, रजबन, साबुन गोदाम और नंगला बट्टू डेंगू के हॉट स्पॉट बने हुए हैं। देहात में सबसे ज्यादा मरीज रोहटा, मवाना, रजपुरा, जानी और दौराला ब्लॉक में मिले हैं। 

यह भी पढ़ें:  मिशन 2022: किसानों के लिए फंड का वादा कर गए अखिलेश, कोरोना, महंगाई पर भी खूब बरसे, की कई घोषणाएं

इन इलाकों में मिले 29 मरीज, 499 हो चुके हैं ठीक 
रविवार को नए मरीज दौराला, रजपुरा, माछरा, सरूरपुर, जयभीमनगर, लल्लापुरा, मकबरा डिग्गी, कंकरखेड़ा, मलियाना, नंगला बट्टू और पुलिस लाइन में 29 मरीज मिले हैं। मलेरिया विभाग की टीम के घर-घर किए जा रहे सर्वे अभियान में फाजिलपुर, साबुन गोदाम और कंकरखेड़ा के चार घरों में लार्वा मिला है, इन्हें नोटिस दिए गए हैं। अब तक 582 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। जिले में इस सीजन में अब तक डेगू के 499 मरीज ठीक हो चुके हैं।  

4899 सैंपलों की जांच, कोरोना का कोई नया मरीज नहीं 
जिले में रविवार को 4899 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। आठ सक्रिय केस हो गए हैं, जिनमें से पांच अस्पताल में भर्ती हैं और तीन होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक कोरोना के 66021 लोग मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: पापा मेरे पास आ जाओ...और 20 मिनट बाद ही लगा ली फांसी, मरने से पहले जेई ने तीन घंटे तक पिता और परिवार से की बात
 

कोरोना टीकाकरण: समय पूरा, फिर भी 316330 ने नहीं लगवाई दूसरी डोज 
दूसरी डोज लगवाने का समय पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी 316330 लोग ऐसे हैं जिन्होंने दूसरा टीका नहीं लगवाया है। दोनों डोज लगने के बाद ही टीकाकरण को पूर्ण माना जाता है। 64267 को कोवैक्सिन और 252063 को कोविशील्ड लगनी है। हालांकि कोरोना टीकाकरण में दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या जिले में सात लाख के पार पहुंच गई है।

अब तक 7 लाख 57 हजार 733 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं, यानी उनका टीकाकरण पूरा हो चुका है। पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 16 लाख 92 हजार 249 है। वहीं, सोमवार को 126 बूथों पर 60 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य बढ़ाया गया है, पहले 96 बूथों पर 25 हजार 650 लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed