{"_id":"5d585b5c8ebc3e896d0e313b","slug":"dengue-attack-started-two-patients-found-meerut-news-mrt4386809199","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का हमला शुरू, दो मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का हमला शुरू, दो मरीज मिले
विज्ञापन
मेरठ। डेंगूू ने दस्तक दे दी है। जिला अस्पताल की लैब में दो मरीजों को शनिवार को डेंगू की पुष्टि हुई है। इस साल सरकारी लैब में डेंगू की पुष्टि होने का यह पहला मामला है। दोनों मरीजों का उपचार चल रहा है।
डेंगू के मरीजों में चाहत (9) निवासी मवाना रोड और रेशमा (31) निवासी खत्ता रोड हैं। बुखार और तबियत खराब होने दोनों जिला अस्पताल में उपचार के लिए आए। जहां से इनका ब्लड सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि सैंपल की जांच की गई तो उसमें डेंगू पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अलर्ट जारी है और सतर्कता की हिदायत दी गई है। मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। मेरठ में 2017 में डेंगू के 660 मरीज मिले थे, जबकि 2018 में 153 मरीज। साल 2016 में डेंगू के 183 मरीज मिले थे।
न घबराएं, हर बुखार डेंगू नहीं होता
सीएमओ ने बताया कि कई बार मरीज को डेंगू नहीं होता, सामान्य बुखार होता है। सामान्य बुखार में भी प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं, जिसे कई बार डेंगू के लक्षण मान लिया जाता है जिससे मरीज और उसके परिवारवाले परेशान हो जाते हैं, जबकि हर बुखार डेंगू या चिकनगुनिया नहीं होता है।
विज्ञापन
ऐसे फैलता है डेंगू
डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है।
यह मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपते हैं।
डेंगू कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को आसानी से हो जाता है।
डेंगू की पहचान और लक्षण
तेज ठंड लगकर बुखार आता है
सिर और आंखों में दर्द होता है
शरीर और जोड़ों में दर्द होता है
भूख कम लगती है
जी मचलाना, उल्टी और दस्त आने लगते हैं
बचाव के उपाय
घर के अंदर और आसपड़ोस में पानी जमा न होने दें
किचन और वाशरूम को सूखा रखें
कूलर का पानी सुबह-शाम बदलते रहें
खिड़कियों और दरवाजों में जाली लगवाएं
शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें