फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dengue attack in meerut

मेरठ में डेंगू दंपती समेत छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि, एक माह में मिले 20 से ज्यादा मरीज

Thu, 19 Sep 2019 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
dengue attack in meerut
dengue attack in meerut

मेरठ।डेंगू और स्वाइन फ्लू का हमला लगातार जारी है। बुधवार को डेंगू के छह और स्वाइन फ्लू का एक मरीज मिला। इस सीजन में एक साथ डेंगू के इतने मरीज पहली बार मिले हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।

विज्ञापन


जिन छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें गंगानगर के दंपती हैं। उनकी उम्र 67 और 65 साल है। इनके अलावा 15 साल का किशोर परीक्षितगढ़ का है। सिसौली निवासी 40 साल की महिला और 23 वर्ष की युवती रजापुर की रहने वाली है। इनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। माइक्रोबायोलॉजी लैब में इन्हें डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, जिला अस्पताल की लैब में 45 वर्षीय एक महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


पिछले एक माह में डेंगू के 20 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। उधर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती 40 वर्षीय महिला मरीज को स्वाइन फ्लू निकला है। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में इसकी पुष्टि हुई है। इस साल जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू के 394 मरीज मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता के अलावा फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्वाइन फ्लू से रोकथाम के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे और कब होता है डेंगू
डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। इन मच्छरों के शरीर पर चीते जैसी धारियां होती हैं। ये मच्छर दिन में खासकर सुबह काटते हैं। डेंगू बरसात के मौसम और उसके फौरन बाद के महीनों यानी जुलाई से अक्तूबर में सबसे ज्यादा फैलता है, क्योंकि इस मौसम में मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां होती हैं। एडीज इजिप्टी मच्छर बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed