{"_id":"615b622f8ebc3e624f62d7cb","slug":"dengue-attack-continues-13-new-patients-found-meerut-news-mrt559256953","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का हमला जारी, 13 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का हमला जारी, 13 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का हमला जारी, 13 नए मरीज मिले
मेरठ। डेंगू के मरीजों की संख्या 554 पहुंच गई है। सोमवार को 13 नए मरीज मिले। अब इनमें 184 सक्रिय मरीज हैं। 106 अस्पतालों में भर्ती हैं और 78 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 370 ठीक हो चुके हैं।
नए मरीज रजपुरा, मवाना, जानी, भूड़भराल, दौराला, रजबन, कंकरखेड़ा, जय भीमनगर और साबुन गोदाम के रहने वाले हैं। दूसरी तरफ, मलेरिया विभाग की टीम द्वारा घर-घर किए जा रहे सर्वे अभियान में सात लोगों को नोटिस दिए गए हैं। कसेरू बक्सर, जयभीमनगर और साबुन गोदाम के घरों में टीम को लार्वा मिले हैं। अब तक 521 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। इन स्थानों पर मलेरिया विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिग करा रहा हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश का कहना है कि अब लार्वा कम मिल रहे हैं, जिससे डेंगू पर अंकुश लगने की उम्मीद जगी है। अगर लोग लापरवाही न बरतें और पानी न भरा रहने दें तो डेंगू जल्द ही नियंत्रण में आ जाएगा।
कोरोना का एक मरीज मिला
सोमवार को 3520 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। कोरोना के पांच सक्रिय केस हैं, जिनमें से दो अस्पताल में भर्ती हैं और तीन होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक कोरोना के 66020 लोग मिल चुके हैं।