फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demonstrating old mother lying on the road

वृद्ध मां को सड़क पर लिटाकर किया प्रदर्शन

Wed, 09 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstrating old mother lying on the road
वृद्ध मां को सड़क पर लिटाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मंडावर(बिजनौर)। राशन और आवास योजना का लाभ न मिलने से आक्रोशित एक व्यक्ति ने अपनी वृद्ध मां को मंडावर-चंदक मार्ग पर लिटाकर प्रदर्शन किया। उसने सड़क पर काफी देर तक हंगामा किया। बाद में पुलिस उसे और राशन डीलर के बेटे को थाने ले आई और शांतिभंग में चालान कर दिया।
गांव रतनपुर रियाय निवासी जोगेंद्र ने दोपहर को गांव के पास मंडावर-चंदक मार्ग पर अपनी वृद्ध मां को लिटाकर प्रदर्शन किया। जोगेंद्र का कहना था कि उसका राशन कार्ड बना हुआ है, फिर भी उसे डीलर राशन नहीं देता है। अगर कभी राशन देता भी है तो मानक से कम अनाज देता है। राशन डीलर अपने परिजनों के साथ आए दिन मिलकर उससे मारपीट करता है। मंगलवार को भी राशन डीलर के बेटे ने उससे मारपीट की। कहा कि उसके पास जमीन और मकान नहीं है।
विज्ञापन

वह अपनी मां के साथ ग्राम समाज की जमीन पर पॉलिथीन डालकर रह रहा है। ग्राम प्रधान और लेखपाल उसके नाम पट्टा करने के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। कहीं पर भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। सूचना पर कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस जोगेंद्र, राशन डीलर के बेटे विनय को लेकर थाने आ गई और दोनों का शांतिभंग में चालान किया। ग्राम प्रधान जयराम सिंह का कहना है कि जोगेंद्र के पिता के नाम पर पट्टा था जो जोगेंद्र ने बेच दिया। उसको फिर से पट्टा दिलाने के लिए नाम भेजा गया है। पट्टा मिलने पर अगली योजना में जोगेंद्र का मकान भी बनवा दिया जाएगा। पट्टे और आवास के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed