{"_id":"5d0277a2bdec226d6a46af57","slug":"demands-action-against-pakistan-from-government-after-crpf-soldiers-martyred-in-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि और केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि और केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग
Thu, 13 Jun 2019 09:50 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 13 Jun 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
शहीद जवान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्स पैरा मिलिट्री एसोसिएशन ने दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
सहारनपुर के मोहल्ला सैनी सराय में एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि हकीकत यह है कि देश में हर रोज पैरामिलिट्री का जवान शहीद हो रहा है। नवनिर्वाचित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आशा करते हैं कि पैरा मिलिट्री जवानों के परिवारों के लिए कुछ नया करें, क्योंकि पैरा मिलिट्री जवानों का योगदान देश में सर्वोच्च है। परंतु सुविधा के नाम पर उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद कोई नहीं पूछता है।
विज्ञापन
वहीं सोमवीर शर्मा ने कहा कि पैरा मिलिट्री फोर्स का जवान स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है। क्योंकि रिटायरमेंट के बाद उन्हें सरकार कोई सुविधा नहीं देती है। अध्यक्षता रामकुमार और संचालन इसम सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर विनोद पुंडीर, नरेंद्र पंवार, वीरेंद्र चौधरी, सुदेश कुमार, सुनील दत्त, रविंद्र सिंह, शक्ति सिंह राणा, महावीर सिंह, सुनील रोड, अरविंद यादव, अब्दुल रहमान, अरविंद सैनी, सतेंद्र मलिक, ओमपाल सिंह, मगनपाल सिंह, विनय चौहान आदि रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/