फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to name the fair Budha Baba, warning of agitation

Meerut News: मेला बूढ़ा बाबा नाम रखने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

Sat, 16 May 2026 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Demand to name the fair Budha Baba, warning of agitation
कल सनातन धर्म एवं संगीत सोम सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं ने तहसील में दिया प्रार्थनापत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक बूढ़ा बाबू मेले के नाम को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। सकल सनातन धर्म एवं संगीत सोम सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रार्थना पत्र देकर मेले का आयोजन बूढ़ा बाबा नाम से ही कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मेले के बैनर पर बाबू नाम अंकित किया गया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
तहसील में दिए गए ज्ञापन में सचिन खटीक, मोहित ठाकुर और प्रदीप कुमार ने कहा कि सनातन परंपरा में भगवान ब्रह्मा को बूढ़ा बाबा के नाम से जाना जाता है। देश के प्राचीन ब्रह्मा मंदिरों में एक राजस्थान के पुष्कर में और दूसरा सरधना के मोहल्ला बूढ़ा बाबा में स्थित है। ज्ञापन में नगर के बूढ़ा बाबा मोहल्ला, बूढ़ा बाबा मंदिर और बूढ़ा बाबा मार्ग का भी उल्लेख किया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नगर पालिका मेले का नाम बूढ़ा बाबा की जगह बाबू करने पर अड़ी हुई है, जिससे सनातन धर्म से जुड़े लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार नगर पालिका को प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से ऐतिहासिक तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मेले का नाम बूढ़ा बाबा रखने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा और गलत नाम वाले बैनर हटाकर वास्तविक नाम वाले बैनर लगाए जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed