फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to make Ramlila ground encroachment and garbage free

रामलीला मैदान को अतिक्रमण और गंदगी मुक्त करने की मांग

Sat, 07 Jun 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Demand to make Ramlila ground encroachment and garbage free
हस्तिनापुर। कस्बे की श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारी ने नगर पंचायत की चेयरपर्सन से मिलकर धार्मिक स्थल रामलीला मैदान में हुए अतिक्रमण हटवाने व साफ-सफाई करवाने की मांग की।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौरव गुर्जर के नेतृत्व में महामंत्री मुकेश ठाकुर, संरक्षक बालमुकुंद बत्रा, सह कोषाध्यक्ष नीरज कुमार आदि कई लोग नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने चेयरपर्सन सुधा खटीक को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि कस्बे के श्री रामलीला मैदान से कस्बे के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों की भी आस्था जुड़ी हुई है। यहां श्री रामलीला मंचन से लेकर गणेश चतुर्थी व अन्य कई बड़े धार्मिक आयोजन कराए जाते हैं। आसपास के रहने वाले लोगों ने धार्मिक स्थल पर अतिक्रमण कर गंदगी फैला दी है। इससे लोगों की आस्था आहत हो रही है। लोगों द्वारा मैदान में गाय-भैंस बांधकर तथा मैदान की तरफ अपने मकानों का रास्ता खोल कर अतिक्रमण कर रखा है।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारी ने मांग की है कि जिन मकान मालिकों द्वारा मैदान की ओर दरवाजा खोल रखा है तथा अपने वाहनों का अवागमन मैदान से करते है। उनका यह अवैध रूप से आवागमन बंद किया जाए। मैदान में गंदगी को रोका जाए। ऐसा करने वाले पर कार्रवाई की जाए। जब कोई कार्य न हो तो मैदान के तीनों गेटों का ताला लगाकर चाबी नगर पंचायत द्वारा अपनी सुरक्षा में रखी जाए। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर नगर पंचायत द्वारा मैदान को गंदगी और अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो वह इसकी शिकायत शासन प्रशासन के अधिकारियों से करेंगे। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कार्रवाई के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed