फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to declare Meerut as a handloom city

मेरठ को हैंडलूम नगरी घोषित करने की मांग

Thu, 02 Jan 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to declare Meerut as a handloom city
मेरठ को हैंडलूम नगरी घोषित करने की मांग
विज्ञापन

मेरठ। खंदक बाजार में बुधवार को हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ की बैठक में व्यापारियों ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मेरठ को हैंडलूम नगरी घोषित कराने की मांग की। इस दौरान व्यापारियों ने बजट 2020-21 के लिए अपना मांगपत्र सांसद को सौंपा।
बैठक में मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल रहे। अध्यक्षता करते हुए संगठन के महामंत्री अंकुर गोयल ने कहा कि मेरठ शहर को टेक्सटाइल हब घोषित कर व्यापारियों को आगामी बजट में सस्ता ऋण और फैक्ट्री के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए। सीटीपी प्लांट लगवाकर पानी शुद्ध कराने की व्यवस्था न्यूनतम शुल्क पर कराई जानी चाहिए। शहर में स्पोर्ट्स के ज्यादा लोग टेक्सटाइल से जुड़े हैं। ऐसे में टेक्सटाइल को उत्पाद योजना में शामिल किया जाए। आयकर की छूट की सीमा व 80 सी की सीमा को बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। साथ ही चीन से आने वाले माल का आयात शुल्क बढ़ाया जाना चाहिए। जीएसटी में पॉलिस्टर धागे पर 12 प्रतिशत की दर को 5 प्रतिशत पर लाया जाए।
विज्ञापन

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जिस मंत्रालय की मांग है, उस मंत्री के सम्मुख मांगपत्र रखा जाएगा। सभी मांगों को पूर्ण कराने प्रयास किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष राजीव बंसल, नवीन अरोड़ा, नीलकमल रस्तोगी, अनुज गोयल, कमल दत्त शर्मा, विशाल सिंघल, अजय जैन, सौरभ जैन, विपुल जैन, अशोक तनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed