फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   demand Rs one crore to ex inspector

पूर्व इंस्पेक्टर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी

Sun, 07 Nov 2021 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
demand Rs one crore to ex inspector
पूर्व इंस्पेक्टर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर सुदेश सिंह भाटी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से चेतावनी दी कि आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आत्मदाह करेंगे। वहीं, पुलिस का दावा है कि ऑप्टिकल फाइबर का व्यापार करने के लिए भाटी ने एक साल पूर्व दो लोगों को 50 लाख रुपये दिए थे। बाद में दोनों लोगों पर ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इन्हीं दोनों लोगों पर ही रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है।
मेडिकल थाना क्षेत्र के साउथ एक्सटेंशन निवासी सुदेश सिंह भाटी दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर रहे हैं। वर्ष 2006 में पत्नी के बीमार होने के कारण उन्होंने दिल्ली पुलिस से त्यागपत्र दे दिया था। बाद में पत्नी की मौत हो गई और इकलौता इंजीनियर बेटा लंदन में पत्नी के साथ शिफ्ट हो गया। फिलहाल वह अकेले रहते हैं।
विज्ञापन

भाटी के अनुसार पांच माह पूर्व जागृति विहार निवासी देवेंद्र गौड़ और विकास त्यागी ने उनके साथ 50 लाख रुपये की ठगी की थी। इसका मुकदमा मेडिकल थाने में दर्ज है। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की और अब वह एक करोड़ की रंगदारी मांग रहे हैं। आरोपियों ने धमकी दी है कि बेटे से पैसा मंगाओ, नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। कभी घर पर तो कभी घर से बाहर धमकी दी जा रही है। भाटी ने अब मुख्यमंत्री, डीजीपी, एडीजी मेरठ जोन और मेरठ पुलिस को ट्विटर पर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वीडियो में बताया जान का खतरा, आत्मदाह की दी चेतावनी
भाटी ने एक वीडियो भी अपलोड किया है। इसमें जान का खतरा बताया गया। इंसाफ न मिलने पर मुख्यमंत्री कार्यालय में आत्मदाह करने की बात कही गई है। मामले में विवेचक इंस्पेक्टर मेडिकल संतशरण सिंह ने बताया कि सुदेश सिंह भाटी देवेंद्र गौड और विकास त्यागी के साथ ऑप्टिकल फाइबर का व्यापार करना चाहते थे। किसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बाद में सुदेश ने दोनों लोगों पर ठगी का केस करा दिया। अब सुदेश सिंह ने दोनों लोगों पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

---
- पूर्व इंस्पेक्टर की शिकायत पर एक मुकदमा पहले से दर्ज है। अब एक करोड़ की रंगदारी मांगने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करेंगी। -प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed