फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   demand of population control

जनसंख्या नियंत्रण की मांग लेकर एक मंच पर आए मंत्री और विधायक

Sat, 05 Oct 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
demand of population control
मेरठ। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार की अगुवाई में 11 अक्तूबर को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय जनसंख्या कानून पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में 21 रथों पर समस्याओं को विराजमान कर दिल्ली पहुंचाया जाएगा। यात्रा जीरो माइल बेगमपुल से आरंभ होगी। इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह भी संबोधन करेंगे। संगठन पदाधिकारी अपना मांग पत्र कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद को सौंपेंगे।
विज्ञापन

पदयात्रा कार्यक्रम तीन दिवसीय होगा। यात्रा में समस्याओं के रथों के पीछे 210 फुट के राष्ट्रीय ध्वज को चालिस लोगों की टीम संभालेगी। यात्रा संयोजक डॉ. सुशील सूरी ने बताया कि यात्रा में 500 लोग राष्ट्रीय ध्वज के पीछे कतारबद्ध चलेंगे। इनके पीछे एक रथ होगा। इसी क्रम में हर 500 व्यक्ति एक रथ को लेकर चलेंगे। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि स्वच्छता का संदेश देते हुए 50 लोग यात्रा के अंत में 21 डस्टबिन रथ पर लेकर चलेंगे। मार्ग पर मिलने वाला कूड़ा डास्टबिन में डाला जाएगा। यात्रा मार्ग आसपास के क्षेत्र में लगभग 600 गांव में वालेंटियर तैनात किए गए हैं। मोदीनगर मोदी मिल के पास बीस हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जिम्मेदारी विधायक मंजू सिवाच और अन्य समाजसेवियों ने ली है। फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजक ममता सहवाल ने बताया कि मोदीनगर में 12 अक्तूबर को सभा होगी। इसमें मुख्य अतिथि सांसद सत्यपाल सिंह होंगे। वहीं, 12 अक्तूबर की शाम साहिबाबाद स्थित क्लाउड 9 में भी सभा का आयोजन होगा। उधर, 13 अक्तूबर को गाजियाबाद में अजीत पाल त्यागी के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया जाएगा। ममता सहवाल ने बताया कि गाजियाबाद में सभा को केंद्रीय परिवहन एवं राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, संबोधित करेंगे। इस दौरान आरएसएस के इंद्रेश कुमार और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह मौजूद रहेंगे। यात्रा यहां से आनंद विहार, लक्ष्मीनगर, बाराखंबा रोड होकर जंतर मंतर पर पहुंचेगी। जंतर मंतर में सभा के बाद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को जनसंख्या कानून की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि शनिवार को डॉ. सूरी नर्सिंग होम में प्रेसवार्ता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed