{"_id":"5f5fbce50a70b26f0e6850d2","slug":"demand-for-oxygen-cylinders-suddenly-increased-in-muzaffarnagar-up-people-oxygen-keeping-in-homes-due-to-fear-of-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: कोरोना के डर से लोग घरों में रख रहे ऑक्सीजन, अचानक बढ़ी सिलिंडर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: कोरोना के डर से लोग घरों में रख रहे ऑक्सीजन, अचानक बढ़ी सिलिंडर की मांग
Tue, 15 Sep 2020 12:56 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:56 AM IST
सार
- कोरोना काल में 400 रुपये में मिलने लगा ऑक्सीजन
- घरों में रखने लगे लोग ऑक्सीजन, शहर में 12 दुकानदारों के यहां लग रही भीड़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से ऑक्सीजन सिंलिडर की मांग भी बढ़ गई है। लोग कोरोना के डर से घरों में ऑक्सीजन लेकर घर पर रख रहे हैं, ताकि वो समय पर काम आ सके। मांग बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन का दाम भी बढ़ रहे है। एक माह पहले ढाई सौ रुपये में मिलने वाला ऑक्सीजन का सिलिंडर आज 400 रुपये तक पहुंच गया है।
कोरोना का डर लोगों में बढ़ रहा है। उन्हें पता है कि कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन संजीवनी से कम नहीं है। जिले में कोरोना का संक्रमण भी कम नहीं हो रहा है। रोजाना एक सौ से अधिक मरीज मिल रहे हैं। बीते दस दिनों में ही एक हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। इनमें से अधिकांश होम आइसालेट हैं, जिन्हें घरों में ही उपचार दिलाया जा रहा है। उसके लिए भी लोग ऑक्सीजन खरीद रहे हैं।
यह भी पढ़ें: तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़: अपराधियों को सप्लाई करता था शातिर समीर, जेल में बंद कुख्यात करते हैं मदद

इसके अलावा कोरोना के डर से भी लोग अपने घरों में ऑक्सीजन रख रहे हैं। गांधी कॉलोनी निवासी आनंद खुराना ने तो घर में ऑक्सीजन के तीन सिलिंडर लेकर रखे हैं। वो कहते हैं कि कॉलोनी में सौ से अधिक मरीज मिल चुके हैं, पता नहीं कब जरूरत ऑक्सीजन की पड़ जाए, इसलिए घर में रखे हैं। लोग ज्यादा सिलिंडर ले रहे हैं। नतीजतन ऑक्सीजन के दाम बढ़ रहे हैं।
एक माह पहले ढाई सौ में मिलने वाला सिलिंडर आज 400 रुपये में मिल रहा है। छोटा सिलिंडर भी 125 रुपये में भरा जा रहा है। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि ऑक्सीजन पीछे से ही कुछ महंगी आ रही है। दूसरे मांग बढ़ने से दाम भी बढ़ रहे हैं। शहर में 12 गैस एजेंसी वाले ऑक्सीजन का काम करते हैं।
ऑक्सीजन अस्पतालों के अलावा उद्योगों और वेल्डिंग में भी काम आती है। अंसारी रोड के रामा गैस के स्वामी राजू कहते हैं कि शहर में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। फिर भी लगातार मांग बढ़ रही है, क्योंकि लोग कोरोना से भयभीत है और सिलिंडर लेकर घर में रख रहे है।

तीन स्थानों से आ रही ऑक्सीजन
शहर में ऑक्सीजन पानीपत, मंगलौर और काशीपुर से आ रही है। इन स्थानों पर ऑक्सीजन एकत्र करने के प्लांट लगे हैं। वहीं से सिलिंडरों में गैस भर कर शहर में आती है।
797 मरीज होम आइसोलेट
जिले में अभी तक 3427 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 1123 एक्टिव केस है। कोविड अस्पतालो में बेड कम होने के कारण अधिकांश होम आइसोलेट है। वर्तमान में 797 मरीज होम आइसोलेट है, जिनके लिए भी परिजन ऑक्सीजन ले रहे हैं।
ऑक्सीजन की कमी नहीं
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि हमारे यहां ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। सभी अस्पतालों और कोविड अस्पताल में पर्याप्त ऑक्सीजन है. जो मरीज होम आइसोलेट है और उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है, तो वे तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें, ताकि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/