फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for grant of 50000 to small traders and entrepreneurs fro PM

पीएम से की छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को 50 हजार के अनुदान की मांग

Sun, 12 Apr 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Demand for grant of 50000 to small traders and entrepreneurs fro PM
पीएम से की छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को 50 हजार के अनुदान की मांग
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना महामारी के चलते लघु उद्योग पूरी तरह से बंद हो गए हैं। छोटे व्यापारियों को भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। ऐसे में उद्यमियों पर टैक्स, पेनल्टी और विद्युत बिल आदि के तीन माह के भुगतान से मुक्त करने की मांग उठ रही है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री लोकेश कुमार अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर व्यापारियों और उद्यमियों के हित की दस मांग उठाई।

लोकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी उद्योगों के तीन माह के विद्युत बिल, फिक्स चार्ज, मिनिमम चार्ज से मुक्त किया जाना चाहिए। साथ ही लाइसेंस रजिस्ट्रेशन, रिनुअल रिटर्न आदि का तीन माह का ब्याज, पेनल्टी व जुर्माना नहीं लगाया जाना चाहिए। बैंक सभी उद्यमियों को तीन माह के सीसी लिमिट, ओडी लिमिट, टर्म लोन, हाउसिंग लोन, कार लोन पर ब्यॉज को तीन माह के लिए माफ करने का आदेश करे। प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि सभी व्यापारियों को इंकम टैक्स, जीएसटी रिटर्न के हिसाब से आर्थिक पैकेज दिए जाने चाहिए। बैंक एनपीए अवधि तीन माह से बढ़ाकर एक वर्ष करें। उद्यमी या छोटा व्यापारी जिनकी टर्न ओवर 40 लाख से कम है उन्हें फूड एक्ट एवं मंडी समिति लेबर लाइसेंस के आधार पर 50 हजार का आर्थिक अनुदान दिया जाना चाहिए। ठेले, पटरी वाले बहुत छोटे दुकानदारों को दस हजार का आर्थिक पैकेज मिलना चाहिए। साथ ही सभी वाणिज्य व औद्योगिक प्रतिष्ठानों का किराया तीन माह के लिए माफ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed