{"_id":"6014690a8ebc3e32904d7062","slug":"demand-for-filing-report-on-village-head-and-secretary-mawana-news-mrt522833571","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान व सचिव पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान व सचिव पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
विज्ञापन

मवाना। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी व्यक्ति ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जांच में दोषी पाए गए ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ सरकारी धन निकालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
गांव दरियापुर निवासी राजकुमार ने पत्र में कहा कि उसने ग्राम प्रधान तथा ग्राम सचिव द्वारा विकास कार्यों में अनियमितता किए जाने की शिकायत की थी। जिसकी जांच सहायक आयुक्त (सहकारिता, मेरठ) 2018 में की थी। जिसमें ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को दोषी करार दिया था। जिसके बाद डीडीओ ने कार्रवाई के बजाय मौके की जांच को गलत बताकर दोषियों को बचाने के लिए नई जांच रिपोर्ट भेज दी। जिसकी जानकारी आरटीआई के माध्यम से उसे मिली। उसने आपत्ति देकर पुन: जांच कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। जिसके बाद सहायक विकास अधिकारी हस्तिनापुर ने जांच में फर्जी शौचालय दिखाए जाने तथा धनराशि के गबन में दोषी करार दिया। 19 अक्तूबर, 2020 की जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकारी धनराशि निकालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।