फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand for Extension of Tenure of Panchayat Representatives

Meerut News: पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग

Tue, 21 Apr 2026 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Demand for Extension of Tenure of Panchayat Representatives
मेरठ। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के समय पर संपन्न होने की अनिश्चितता को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधि कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठाने लगे हैं। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले प्रतिनिधियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन दिया। इसमें वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल यथावत बढ़ाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


संगठन ने तर्क दिया है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के स्थान पर प्रशासकों को नियुक्त करना संविधान के भाग-9 की मूल भावना के विरुद्ध होगा। लिहाजा मध्य प्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी निर्वाचित प्रतिनिधियों को ही जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने दावा किया कि इस निर्णय से आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मेरठ मंडल अध्यक्ष पदमेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिपाल मलिक और जिला अध्यक्ष (मेरठ) सतीश भड़ाना, महेंद्र सिंह, ऋतु चौधरी, भंवर सिंह और अंकित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed