फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delta variant found in 13 out of 15 patients of Meerut, samples were sent for genome sequencing

अलर्ट जारी : मेरठ के 15 में से 13 मरीजों में मिला डेल्टा वैरिएंट, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज गए थे सैंपल

Sun, 11 Jul 2021 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Jul 2021 01:43 PM IST
सार

मेरठ में अब तक 879515 लोगों को पहली डोज लग चुकी है, जबकि 187860 लोग ऐसे हैं, जो दोनों डोज लगवा चुके हैं।
 

विज्ञापन
Delta variant found in 13 out of 15 patients of Meerut, samples were sent for genome sequencing
डेल्टा प्लस - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना के मद्देनजर मेरठ से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 15 सैंपलों की रिपोर्ट दिल्ली की लैब से मिल गई है, इनमें से 13 सैंपलों में डेल्टा वैरिएंट मिला है। दो सैंपलों की रिपोर्ट में निरर्थक लिखा हुआ आया है। 
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा वैरिएंट ने कोहराम मचाया था। इसके बाद अब डेल्टा प्लस वैरिएंट के भी उत्तर प्रदेश के दो जिलों में मरीज मिले थे, जिसके बाद अलर्ट किया गया है कि कहीं यह वैरिएंट भी तो पैर नहीं पसार रहा है। इस बारे में जानकारी करने के लिए कोरोना के मरीजों के सैंपल मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली की लैब में भेजे जाते हैं। मेरठ से 150 से ज्यादा सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें अभी तक 15 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि जून माह में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजे गए थे। किसी में नए वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। आगे भी जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजे जाते रहेंगे। इन दिनों कोरोना की तीसरी लहर को लेकर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

37 केंद्रों पर 8503 ने लगवाया टीका
मेरठ जिले में शनिवार को 37 स्थानों पर 8503 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। टीकाकरण के लिए लोगों की कतार लगी रही। मेरठ में अब तक 879515 लोगों को पहली डोज लग चुकी है, जबकि 187860 लोग ऐसे हैं, जो दोनों डोज लगवा चुके हैं।

शनिवार को क्लस्टर टीकाकरण नहीं हुआ। अब उम्र की बाध्यता खत्म कर दी गई है। अब प्रस्तावित केंद्रों पर 18 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करा सकता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि प्रथम डोज पूरी तरह से 100 प्रतिशत ऑनलाइन की गई है।  

कोरोना के पांच और ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला
कोरोना के शनिवार को पांच मरीज मिले। किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। पांच मरीजों की छुट्टी हुई है। सक्रिय केस 66  हैं। इनमें से 22 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 14 होम आइसोलेशन में हैं। बाकी लापता हैं। 5823 सैम्पलों की जांच हुई। अब तक 65941 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।

अब तक 65037 की छुट्टी हो चुकी है।  वहीं, ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला है। कुल 335 मरीज मिल चुके हैं। चार की छुट्टी हुई। इस तरह 302 की छुट्टी हो चुकी है। छह एक्टिव केस हैं। 27 की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed